
कुछ गाड़ियां रीशेड्यूल, मार्ग परिवर्तित एवं निरस्त रहेंगी
कोटा। मुंबई मंडल में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते रेल प्रशासन द्वारा कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि प्रभावित गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है।
रीशेड्यूल गाड़ियां :- 1. गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी जंक्शन अवध एक्सप्रेस दिनांक 08 जुलाई 2026 को निर्धारित समय 22 बजे के स्थान पर 23.25 बजे रीशेड्यूल किया गया है।
2. गाड़ी संख्या 12903 बांद्रा टर्मिनस– अमृतसर गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस दिनांक 07 जुलाई 2026 को निर्धारित समय 18.45 बजे के स्थान पर दिनांक 08 जुलाई 2026 को सुबह 06बजे रीशेड्यूल किया गया है।
3. गाड़ी संख्या 05034 बांद्रा टर्मिनस–गोमती नगर एक्सप्रेस दिनांक 07 जुलाई 2026 को निर्धारित समय 23 बजे के स्थान पर दिनांक 08 जुलाई 2026 को सुबह 07 बजे रीशेड्यूल किया गया है।
4. गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस– हरिद्वार एक्सप्रेस दिनांक 08 जुलाई 2026 को निर्धारित समय 00:20 बजे के स्थान पर सुबह 06.50 बजे रीशेड्यूल किया गया है।
5. गाड़ी संख्या 12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दिनांक 08 जुलाई 2026 को निर्धारित समय 14 बजे के स्थान पर 23 बजे रीशेड्यूल किया गया है।
6. गाड़ी संख्या 12980 जयपुर– बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 08 जुलाई 2026 को निर्धारित समय 20.20 बजे के स्थान पर दिनांक 09 जुलाई 2026 को सुबह 08.20 बजे रीशेड्यूल किया गया है।
7. गाड़ी संख्या 12939 पुणे–जयपुर एक्सप्रेस दिनांक 08 जुलाई 2026 को निर्धारित समय 17.30 बजे के स्थान पर 23.30 बजे रीशेड्यूल किया गया है।
8. गाड़ी संख्या 19020 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 08 जुलाई 2026 को निर्धारित समय 13.30 बजे के स्थान पर 18.40 बजे रीशेड्यूल किया गया है।
मार्ग परिवर्तित गाड़ियां :-
.1 गाड़ी संख्या 12449 गोवा–चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 07 जुलाई 2026 को परिवर्तित मार्ग पनवेल–इगतपुरी–मनमाड जंक्शन–जलगांव–पालधी होकर संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 12940 जयपुर–पुणे एक्सप्रेस दिनांक 07 जुलाई 2026 को परिवर्तित मार्ग सूरत– पालधी– मनमाड जंक्शन–दौंड कॉर्ड लाइन होकर संचालित होगी।
पूर्णतः निरस्त गाड़ियां :-
1. गाड़ी संख्या 12909 बांद्रा टर्मिनस–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 07 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 12910 हजरत निजामुद्दीन–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 08 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 12239 मुंबई सेंट्रल–हिसार दुरंतो एक्सप्रेस दिनांक 07 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 12240 हिसार–मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस दिनांक 09 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर एक्सप्रेस दिनांक 08 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गाड़ी की अद्यतन स्थिति एनटीईएस ऐप अथवा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य जांच लें।


