समस्यामंदसौर जिलामल्हारगढ़

सड़क किनारे खड़े वृक्ष दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण,प्रशासन बना मुकदर्शक

सड़क किनारे खड़े वृक्ष दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण,प्रशासन बना मुकदर्शक

पिपलीया मंडी।मन्दसौर से लेकर पिपलीया मंडी तक सड़क किनारे बड़े बड़े यूकेलिप्टस ओर अन्य वृक्ष सड़क पर बारिश में तेज आंधी तूफान से सड़क पर लहरा रहे है जो कभी भी किसी भी वाहन पर गिर सकते है।पूर्व में सड़क किनारे वृक्षों के गिरने की घटनाएं होचुकी है और इसमें लोगो की मृत्यु भी हुई है।

जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा ने तेज आंधी तूफान में स्थिति का जायजा लेते हुवे बताया कि बुधवार को तेज आंधी तूफान में सड़क किनारे वृक्षों की हालत अब गिरे अब गिरे जैसी होगई थी।शर्मा ने कहा कि सड़क किनारे गिरने जैसे वृक्षों को हटाने की मांग प्रशासन से कई बार की गई किन्तु शायद किसी बड़ी घटना के बाद ही प्रशासन जागेगा,

तेज आंधी तूफान बारिश में दलौदा तहसील के बानीखेड़ी से निम्बाखेड़ी के बीच एक बड़ा पेड़ गिर गया गनीमत यह रही कि उस समय कोई वाहन नही निकला अन्यथा बड़ी घटना घटित होती जिले में सफके किनारे कही भी ऐसे पेड़ है तो प्रशासन प्राथमिकता से उन्हें हटाए वैसे हमारे यहां सड़क दुर्घटनाओं के बाद ही स्पीडब्रेकर बनाये जाते है।

शर्मा ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते इनकी बड़ी बड़ी टहनियों को नही हटाया गया तो सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}