देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

लकड़ी चोरी का आरोप लगाकर कारोबारियों से मारपीट, पुलिस से शिकायत

लकड़ी चोरी का आरोप लगाकर कारोबारियों से मारपीट, पुलिस से शिकायत

पीपीगंज, गोरखपुर लकड़ी चोरी का आरोप लगाकर तीन कारोबारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने थाना पीपीगंज में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 निवासी धीरू सिंह, वार्ड संख्या-12 निवासी मुस्तकिल अली और वार्ड संख्या-14 निवासी संतराज निषाद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वे संयुक्त रूप से लकड़ी का कारोबार करते हैं। उनके साथ ट्रैक्टर चालक प्रभु सिंह और मजदूर मनोज हरिजन भी कार्य करते हैं।आरोप है कि तीन जुलाई की शाम करीब 6:50 बजे गुरुकुल स्कूल के पास जलावन लकड़ी उतारने के बाद वे फर्नीचर की लकड़ी लेकर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान रिंकू रावत और छोटू यादव वहां पहुंचे और लकड़ी चोरी का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की गई। पीड़ितों का आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया, जबरन उठक-बैठक कराई गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद विवाद शांत हुआ। इसके बाद पीड़ितों ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उनके यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। शिकायत की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}