कार्यवाहीआलोटरतलाम

पिकअप वाहन से भारी मात्री में अवैध शराब की तस्करी करते आरोपी को आलोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिकअप वाहन से भारी मात्री में अवैध शराब की तस्करी करते आरोपी को आलोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

आलोट ।पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन के चलाये जा रहे अवैध शराब तस्करी एवं पकड धकड के अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार, घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.07.2026 को थाना आलोट पुलिस द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए खामरिया ग्राम के बाहर रीछा की तरफ नाकाबंदी की गई जो एक बिना नम्बर का पिकअप वाहन पुलिस को देखकर अपने पिकअप वाहन को तेजगति से चलाकर आलोट तरफ चला गया जिसका पीछ करते कुम्हार नाका आलोट पर पिकअप वाहन तथा आरोपी प्रधान सिंह पिता विक्रम सिंह सोंधिया राजपुत उम्र 26 साल निवासी रणायरा पीर थाना झार्डा जिला उज्जैन को पकड़ा गया तथा उसका साथी जसपाल सिंह पिता मोकम सिहं जाति सोधिया राजपुत निवासी फतेगढ का अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बाद आरोपी प्रधान सिंह के कब्जे पिकअप वाहन में भरी 110 पेटी देशी प्लेन शराब, 67 पेटी LEMEOUNT STRONG BEER तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बिना नम्बर के पिकअप वाहन को जप्त किया गया है।

जिस पर थाना आलोट पर दोनो आरोपियों के विरुद्ध अप क्र 364/2026 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से अवैध शराब खरीदने बेचने व अन्य आरोपियो के सम्बंध में पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।

बरामद माल – 1. 110 पेटी देशी प्लेन शराब किमती 1,98,000 रुपये

2. 67 पेटी LEMEOUNT STRONG BEER किमती 1,34,000 रुपये

3. बिना नम्बर की महेन्द्रा बोलेरो पिकअप जिसके इंजन नम्बर TTP4M28944 किमती 7 लाख रुपये

नाम आरोपी– 1. प्रधान सिंह पिता विक्रम सिंह सोधिया राजपुत उम्र 26 साल निवासी रणायरा पीर थाना झार्डा जिला उज्जैन

फरार आरोपी– 1. जसपाल सिंह पिता मोकम सिंह सोंधिया राजपुत निवासी फतेहगढ़ चौकी पिपलोन थाना आगर जिला आगर

कार्यवाही में कृष्णपालसिंह परिहार, आर 838 ईश्वरसिंह, आर. 400 अभिनन्दन, आर 490 दीपक पाटीदार, आर. 710 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी मुनेन्द्र गौतम, सउनि मोहन भाटी, प्रआर 427 लोकेन्द्र शर्मा, आरक्षक चालक 382 अनिल कुमार, आर 675 थामस भाभर का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}