देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

पीली धातु की चेन देकर कारोबारियों से ठगी का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

पीली धातु की चेन देकर कारोबारियों से ठगी का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर पीपीगंज अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पीपीगंज पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी छोटे व्यवसायियों, मोबाइल विक्रेताओं तथा अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर ठगी करते थे।पुलिस के मुताबिक थाना पीपीगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 372/2026, धारा 318(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 3 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:35 बजे गोलीगंज अंडरपास से करीब दो किलोमीटर दक्षिण से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ईश्वर राय पुत्र करन, उम्र 22 वर्ष, निवासी हंसखेड़ा चौराहा, मायावती कॉलोनी, थाना पारा, कमिश्नरेट पश्चिम लखनऊ करन पुत्र मोहन, उम्र 43 वर्ष, निवासी हंसखेड़ा चौराहा, मायावती कॉलोनी, थाना पारा, कमिश्नरेट पश्चिम लखनऊ व दल्लो पत्नी शंकर, उम्र 50 वर्ष निवासी भीमसेन थाना सचेंडी, जनपद कानपुर नगर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपी विशेष रूप से कूलर-फ्रीज, मोबाइल बेचने वाले दुकानदारों और अन्य व्यापारियों को अपना निशाना बनाते थे। गिरोह के सदस्य दुकानों के बाहर लिखे मोबाइल नंबरों को नोट कर लेते थे और बाद में फोन के जरिए संबंधित कारोबारियों से संपर्क करते थे।आरोप है कि इसके बाद पीली धातु की चेन देकर पैसे लेकर धोखाधड़ी की जाती थी। गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक आदित्य सिंह, उपनिरीक्षक अनिकेत कुमार भारती, कांस्टेबल गोविन्द यादव, कांस्टेबल अभिषेक यादव, महिला कांस्टेबल मनीषा यादव और महिला कांस्टेबल शालिया बानो शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}