उत्तर प्रदेशदेश

बाल संरक्षण को लेकर एसजेपीयू की मासिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बाल संरक्षण को लेकर एसजेपीयू की मासिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देवरिया किशोर न्याय (बालकों के देख-रेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015 के अंतर्गत गठित विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को पुलिस लाइन देवरिया स्थित मनोरंजन कक्ष/प्रेक्षा गृह में आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए।बैठक का आयोजन 29 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक किया गया। इसमें बाल कल्याण समिति (CWC) की अध्यक्ष सावित्री राय, डॉ. संजय कुमार गुप्ता, बाल संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, प्रभारी एएचटी सुरेश कुमार वर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन के कोऑर्डिनेटर गणेश सिंह, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक नीतू भारती, मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल, अनुराधा राज, जागृति विभा पाण्डे व आरपीएफ पोस्ट देवरिया सदर के प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ सहित जिले के विभिन्न थानों एवं इकाइयों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक में बालकों के संरक्षण, सुरक्षा, देखभाल के अलावा किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी अनुपालन से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों व पदाधिकारियों ने बाल संरक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।मासिक गोष्ठी का नेतृत्व आरपीएफ देवरिया सदर के प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ व संचालन बाल संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी द्वारा किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों एवं इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय के साथ बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करने पर जोर दिया गया।यह समीक्षा बैठक पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सत्य प्रकाश एवं बनास मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज सूघ के नेतृत्व में आयोजित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}