ज्योतिष दर्शन

आज 29 जून 2026 सोमवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

⚜️🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔⚜️

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 29 जून 2026 सोमवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

आज 29 जून 2026 सोमवार का पंञ्चांग-

विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थी)

शक संवत: 1948 (परावभ)

वैदिक ऋतु – ग्रीष्म

द्रिक ऋतु – वर्षा

महीना: शुद्ध ज्येष्ठ मास (शुक्ल पक्ष)

तिथि: पूर्णिमा तिथि- रात 01:21 (30 जून) तक (इसके बाद आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ)
नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र- शाम 05:15 तक (इसके बाद मूल नक्षत्र प्रारंभ)
योग: शुक्ल योग- दोपहर 03:08 तक (इसके बाद ब्रह्म योग)
करण: बव- दोपहर 01:53 तक (इसके बाद बालव करण रात 01:21 तक)
अभिजित मुहूर्त (दिन का सबसे श्रेष्ठ समय): दोपहर 11:56 से दोपहर 12:52 तक।
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय: प्रातः 05:26 बजे
सूर्य: शाम 07:23 बजे
चंद्रोदय – 29 जून 7:02 अपराह्न
चंद्रास्त – जून 30 5:41 पूर्वाह्न
चंद्रराशि: वृश्चिक राशि – शाम 05:15 बजे तक, इसके बाद धनु राशि में प्रवेश।

चंद्रमा: धनु राशि (मूल नक्षत्र)

शनि: मीन राशि

राहु: कुंभ राशि

केतु: सिंह राशि

मंगल: वृषभ राशि

सूर्य: मिथुन राशि

गुरु (बृहस्पति): कर्क राशि (शुक्र और बुध के साथ युति)

शुक्र: कर्क राशि

बुध: कर्क राशि

शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:05 से सुबह 04:45 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:46 से दोपहर 03:42 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:23 से शाम 07:44 तक।
अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 07:11 से सुबह 08:56 तक (सोमवार को सुबह के समय राहुकाल होता है, इस दौरान यात्रा या बड़े वित्तीय लेन-देन टालें)।

यमगंड काल: सुबह 10:40 से दोपहर 12:25 तक।

गुलिक काल: दोपहर 02:10 से शाम 03:54 तक।

दिशाशूल: पूर्व दिशा, यात्रा करना बहुत आवश्यक हो, तो घर से शीशा (दर्पण) देखकर या दूध पीकर ही निकलें

व्रत त्यौहार – ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून 2026, सोमवार के दिन पड़ रही है. यह दिन दान-पुण्य, गंगा स्नान और भगवान विष्णु की पूजा के लिए विशेष माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा की तिथि पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ उदित होता है,पूर्णिमा और सोमवार के इस पावन संयोग पर सुबह या शाम को शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर कच्चा दूध, गंगाजल और अक्षत (साबुत चावल) अर्पित करें। रात को चंद्रोदय होने के बाद (शाम 05:15 पर चंद्रमा धनु राशि में आ जाएंगे) चंद्रमा को दूध और मिश्री मिले जल से अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से मानसिक तनाव दूर होता है, जिससे मन की शांति औरमाता लक्ष्मी की कृपा से घर में धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं।

आज 29 जून 2026 सोमवार का राशिफल

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल रहेगा और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं. प्रतिस्पर्धी माहौल में भी आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा.

शुभ रंग: रेड रोज
शुभ अंक: 2, 8 और 9

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज परिस्थितियां सामान्य रहेंगी. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी के बहकावे में आने से बचें. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. स्वास्थ्य और खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा. परिवार का सहयोग मनोबल बनाए रखेगा.

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2, 6 और 9

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन साझेदारी और व्यवसाय के लिहाज से अच्छा रहेगा. टीमवर्क के जरिए महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. कारोबार में गति आएगी और पेशेवर जीवन में भरोसा मजबूत होगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने से सफलता मिलेगी.

शुभ रंग: मूनस्टोन
शुभ अंक: 2, 5, 8 और 9

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाजी जीवन में सक्रियता बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को सहयोग मिलेगा और कार्य समय पर पूरे होंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक रहेगा. जोखिम लेने से बचें और नियमों का पालन करें. सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है.

शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 2, 8 और 9

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन उत्साह और आनंद से भरपूर रह सकता है. मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक प्रदर्शन रहेगा और आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. हालांकि विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत होगी. लंबित कार्यों में भी गति आने की संभावना है.

शुभ रंग: डीप पिंक
शुभ अंक: 1, 7 और 9

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन महत्वपूर्ण रहेगा. घर में सुख-सुविधाओं पर ध्यान रहेगा और बड़ों का मार्गदर्शन लाभ देगा. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी. मतभेद की स्थिति बनने पर धैर्य और समझदारी से काम लें. निजी कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं.

शुभ रंग: समुद्री
शुभ अंक: 2, 5, 8 और 9

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियां तेज रहेंगी. संपर्क बढ़ेंगे और नई योजनाओं पर काम आगे बढ़ सकता है. वाणिज्यिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. भाइयों और संबंधियों का सहयोग मिलेगा. जिम्मेदारियों को निभाने से सम्मान भी बढ़ेगा.

शुभ रंग: ओपल व्हाइट
शुभ अंक: 2, 6 और 9

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और मेहमानों का आगमन हो सकता है. निजी आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा. साहस और सक्रियता से कार्य पूरे होंगे. जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव महसूस होगा.

शुभ रंग: चेरी रेड
शुभ अंक: 6, 8 और 9

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अच्छा समय रहेगा. व्यापार और करियर में उत्साह बना रहेगा. रचनात्मक सोच और नवाचार से लाभ मिलने की संभावना है. सुखद समाचार मिल सकता है. लंबे समय की योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं और सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी.

शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 2, 3 और 9

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए निवेश और लेनदेन में सावधानी रखें. रिश्तों को मजबूत बनाने का प्रयास करें. विदेश या बाहरी कार्यों से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. नियमों का पालन करना लाभकारी रहेगा.

शुभ रंग: मूनस्टोन
शुभ अंक: 2, 8 और 9

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ का प्रतिशत अच्छा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत सकारात्मक परिणाम दे सकती है. मित्रों का सहयोग मिलेगा और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें. निजी संबंध भी मजबूत होंगे.

शुभ रंग: एक्वा ब्लू
शुभ अंक: 2, 8 और 9

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा. महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अवसर मिलेगा और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिल सकती है. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. करियर और कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी. भावनाओं पर नियंत्रण रखकर आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा.

शुभ रंग: आम्र के समान
शुभ अंक: 2, 3 और 9

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}