
नवोदय विद्यालय आलोट में कक्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
किशनगढ़ ताल
ठा शंभू सिंह तंवर
स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट जिला रतलाम 2 मध्य प्रदेश के प्राचार्य शांतिलाल तेली द्वारा बताया गया कि नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार कक्षा 11 वीं सत्र 2026-27 के लिए विज्ञान एवं मानविकी में प्रवेश हेतु आफ लाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 है।
आवेदन करने के लिए आवेदक का सत्र 2025-26 में कक्षा 10 में अध्यनरत होकर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है,साथ ही रतलाम जिले के विकासखंड आलोट, बाजना एवं जावरा का निवासी होकर जन्मतिथि 01.06.2009 से 31.07.2011 के मध्य होना अनिवार्य है।
आवेदक अपना आवेदन नवोदय विद्यालय समिति के पोर्टल www. navodaya.gov.in से डाउनलोड करके अथवा पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खामरिया आलोट जिला रतलाम 2 मध्य प्रदेश से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।



