भाजपा महिला मोर्चा ने घोषित कीं 21 नई जिला अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल की सहमति से सूची जारी

भाजपा महिला मोर्चा ने घोषित कीं 21 नई जिला अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल की सहमति से सूची जारी
भोपाल/जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा मध्यप्रदेश ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा विस्तार करते हुए प्रदेश के 21 जिलों में नई महिला जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एड. अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से इन नियुक्तियों की सूची जारी की है। यह पत्र 9 जून 2026 को जारी किया गया है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:
ग्वालियर – डॉ. करुणा सक्सेना
श्योपुर – श्रीमती नेहा कुलश्रेष्ठ
गुना – श्रीमती रजनी ओझा
शिवपुरी – श्रीमती शैलजा लवांगीकर
अशोकनगर – श्रीमती लखन सुरेन्द्र यादव
बालाघाट – श्रीमती मीना रहांगडाले
छिन्दवाड़ा – श्रीमती ललिता वर्मा
कटनी – श्रीमती सपना सरावगी
जबलपुर महानगर – श्रीमती आत्मिका सिंह
शहडोल – श्रीमती नीलम चतुर्वेदी
अनूपपुर – श्रीमती पार्वती राठौर
उमरिया – श्रीमती ममता यादव
सीधी – श्रीमती जगदंबा सोनी
बुरहानपुर – श्रीमती सावित्री बत्रा
बड़वानी – श्रीमती शिखा अग्रवाल
खरगोन – श्रीमती शीला पटेल
सागर – श्रीमती मेघा दुबे
दमोह – श्रीमती वर्षा रैकवार
आगर – श्रीमती साक्षी सकलेचा
देवास – श्रीमती मनोरमा सोलंकी
मंदसौर – श्रीमती प्रियंका गोस्वामी
सूची जारी होने के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा हार्दिक शुभकामनाएँ दी जा रही हैं और उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की जा रही है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से आगामी समय में जमीनी स्तर पर पार्टी के महिला संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।



