खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन के साथ नपा अध्यक्ष ने किया वार्ड 1और 2 का दौरा, मौके पर ही निपटाईं समस्याएं

खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन के साथ नपा अध्यक्ष ने किया वार्ड 1और 2 का दौरा, मौके पर ही निपटाईं समस्याएं
शामगढ़। नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव ने परिषद के समस्त कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ड क्रमांक 1 और 2 का सघन दौरा किया।दौरे की शुरुआत वार्ड स्थित प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना के साथ की गई। इस दौरान अध्यक्ष ने वार्ड वासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही 8 प्रमुख जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करवाया।
*बुजुर्गों से जाना पेंशन का हाल, होनहार बालक का हुआ सम्मान*
वार्ड भ्रमण के दौरान अध्यक्ष ने बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने बुजुर्गों से कुशलक्षेम पूछते हुए विशेष तौर पर जानकारी ली कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नियमित रूप से मिल रही है या नहीं। इसी कड़ी में वार्ड के होनहार गौरव जटिया(पुलिस विभाग में चयन) की प्रतिभा को सराहते हुए पूरी टीम द्वारा उसका विशेष सम्मान किया गया।
विकास कार्यों और स्वच्छता पर रहा विशेष जोर
*नाली निर्माण के टेंडर के निर्देश:* वार्ड की दो गलियों में लंबे समय से चली आ रही नाली की समस्या को देखते हुए अध्यक्ष ने अधिकारियों को तुरंत नए टेंडर जारी करने के कड़े निर्देश दिए।
*पानी की सप्लाई का समय बढ़ेगा:* पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने पानी के नलों की सप्लाई का समय बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को पर्याप्त पानी मिल सके।
*सफाई कर्मियों की थपथपाई पीठ:* वार्ड में साफ-सफाई की बेहतर स्थिति को देखकर नापा अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों के कार्य की जमकर प्रशंसा की।
*कचरा प्रबंधन की अपील:* उन्होंने वार्ड वासियों से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध किया कि वे पर्यावरण और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें और उसे केवल नगर परिषद के कचरा वाहन में ही डालें। पानी को व्यर्थ ना बहाये
*प्रधानमंत्री आवास योजना* के हितग्राहियों से की मुलाकात
अध्यक्ष ने वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत लाभ पा चुके हितग्राहियों के घरों पर जाकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने फीडबैक लिया कि आवास निर्माण में उन्हें कोई परेशानी तो नहीं आई और शासन की योजनाओं का लाभ उन तक सही तरीके से पहुँच रहा है या नहीं।
*वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक जांगडे* ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हमारे वार्ड में 150 से अधिक वृद्धावस्था पेंशन के हितग्राही है 200 से अधिक प्रधानमंत्री आवास पास हुए हैं संभल योजना एवं श्रमिक कार्ड के 17 हितकारी को मृत्यु पश्चात 2 लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई है 10 से अधिक निर्धन लोगों को मृत्यु पर भी शासन की योजनाओं का लाभ मिला है
दौरे में यह रहे उपस्थित:
इस महत्वपूर्ण वार्ड भ्रमण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि दीपक जांगड़े, नवीन फ़रक्या, जलकर सभापति बंटी अश्क एल्डरमैन राजू पटेल मुकेश दानगढ़ राजू पाटीदार बूथ अध्यक्ष ओम खाती पटेल दिनेश खाती पटेल पवन बड़ोदिया राकेश कोठारी मंगल पटेल राजू भाई जामलीया भेरू जमालिया नंदलाल जामलिया अर्पित अंकित कपिल सोनू खाती पटेल सहित नगर परिषद के समस्त अधिकारी धर्मेंद्र उपाध्याय जानकी पांडे गौरव काला पिंटू चौहान नरेंद्र सिंह विक्रम वर्मा मनोज शर्मा कपिल गवरिया कालूराम सुनील बाली प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



