
अनादिकल्पेश्वर मंदिर प्रांगण पर 12 ज्योतिर्लिंग की होगी स्थापना 12 ज्योर्तिलिंग की मिट्टी लाकर शर्मा परिवार द्वारा किए जाएंगे स्थापित
किशनगढ़ ताल
ठा शंभू सिंह तंवर
आलोट नगर की आस्था का केंद्र श्री अनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर के चरणों का कार्य प्रगति पर चल रहा है इसको लेकर नगर और क्षेत्रवासियों के सहयोग से मंदिर भव्य रूप ले रहा है और इसको लेकर समिति के सदस्य लगातार मंदिर को भव्य रूप देने में लगे हुए मंदिर प्रांगण पर स्थित कलेवर कुंड कनक पर्वत गौमुख एवं प्राकृतिक चट्टन से कारोबार यह स्थान पौराणिक होकर नगर क्षेत्र की आस्था का केंद्र है मंदिर समिति के द्वारा लगातार प्रयासों से मंदिर का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है नहीं इस मंदिर प्रांगण में 12 ज्योतिर्लिंग भी स्थापित किए जाने का प्रस्ताव समिति के द्वारा पास किया गया है समिति के द्वारा शिव भक्तों से सतत संपर्क किया गया संपर्क के दौरान शिव भक्ति भरत शर्मा निपानिया राजगुरु के द्वारा 12 ज्योतिर्लिंगों के स्थापना का संकल्प लिया गया एवं उनके द्वारा 12 ज्योतिर्लिंग को स्थापना का समस्त खर्च उनके द्वारा वहन करने की बात कही गई जिसके बाद समिति ने भरत शर्मा का सम्मान किया एवं नागरिकों से अपील की है कि इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले ताकि यह मंदिर भव्य रूप ग्रहण कर सके भरत शर्मा ने बताया कि भगवान अनादि कल्पेश्वर महादेव की प्रेरणा से में भगवान अनादि कल्पेश्वर मंदिर प्रांगण पर 12 ज्योतिर्लिंगौ की स्थापना का संकल्प लिया है एवं 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना के समय 12 ही ज्योतिर्लिंगों की मिट्टी लाकर यहां पर स्थापित की जाएगी इस कार्य के लिए में बुधवार को सबसे पहले रामेश्वरम पहुंचकर वहां भगवान रामेश्वरम के दर्शन कर वहां से मिट्टी संग्रहित कर फिर अन्य ज्योतिर्लिंगों पर से मिट्टी ज्योतिर्लिंगों की मिट्टी संग्रहित कर अनादिकल्पेश्वर महादेव मंदिर पर बनने वाले ज्योर्तिग के स्थान पर स्थापित कर 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की जाएगी इस दौरान समिति अध्यक्ष केदारमल काला सरक्षक कालू सिंह परिहार हरपाल सिंह सोलंकी अशोक शर्मा मनीष पांचाल अनिल भरावा विनय निगम घनश्याम सोनी दिनेश शुक्ला ने भारत शर्मा का स्वागत एवं सम्मान किया समिति अध्यक्ष केदारमल काला ने बताया कि शिवभक्त भरत शर्मा के द्वारा 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना का संकल्प लिया गया है जिसके चलते बुधवार को समिति के द्वारा मंदिर प्रांगण पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा एवं नगर में एक भव्य चल समारोह निकाले जाने की भी रूपरेखा बनाई जा रही है जिसको जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा।



