सुवासरामंदसौर जिला

श्री कृष्णा राम रसोड़ा एवं विशाल भंडारे में पहुंची जिपं अध्यक्ष श्रीमती पाटीदार,बाबा रामदेवजी की महाआरती कर जनसेवा कार्य की सराहना

श्री कृष्णा राम रसोड़ा एवं विशाल भंडारे में पहुंची जिपं अध्यक्ष श्रीमती पाटीदार,बाबा रामदेवजी की महाआरती कर जनसेवा कार्य की सराहना

पंकज बैरागी

सुवासरा। पेट्रोल पंप चौराहा, चौराहे वाले बालाजी मंदिर एवं रामस्नेही बजाज शोरूम के समीप संचालित श्री कृष्णा राम रसोड़ा एवं विशाल भंडारा में बुधवार, 9 सितंबर को रात्रि  08 बजे  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार ने बाबा रामदेवजी की महाआरती कर महाप्रसादी का लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर श्रीमती दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार ने कहा कि राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा (रुणीचा) में बाबा रामदेवजी ने जीवित समाधि लेकर मानव सेवा एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश देते हुए सभी को समानता का अधिकार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सुवासरा क्षेत्र में विगत कई वर्षों से संचालित श्री कृष्णा राम रसोड़ा एवं विशाल भंडारा रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा कर रहा है, जो अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी कार्य है। मानव सेवा का ऐसा सौभाग्य हर किसी को प्राप्त नहीं होता, यह बाबा रामदेवजी की विशेष कृपा का परिणाम है।

उन्होंने भंडारा समिति के सभी सेवाभावियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजहित में इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहने चाहिए।

भंडारे में पंडित के रूप में जितेंद्र व्यास, पप्पू व्यास, वरिष्ठ सेवाधारी शांतिलाल पाटीदार, दुलीचंद पाटीदार, दुर्गाशंकर पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार, भागीरथ पाटीदार, पुष्कर पाटीदार, पूर्व सैनिक विष्णु नारायण चौधरी, व्यवस्था प्रभारी संजय सोनी, नारायण सिंह (धनखेड़ी), लक्ष्मण सिंह पवार, टेंट व्यवस्था में जय महाकाल टेंट (जितेंद्र बागड़ी), लाइट डेकोरेशन में राज मोहम्मद, डीजे व्यवस्था में दिनेश भाई, ढोल सेवा में दिनेश बारेठ, निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने वाले पंकज रतनावत (टीवीएस शोरूम), गोदाम उपलब्ध कराने वाले परमजीत सिंह होला, रोमी भाई जनता साइकिल, निःशुल्क जल सेवा में श्री राम मिनरल वाटर, तथा जल टैंक की व्यवस्था करने वाले भागीरथ पाटीदार सहित अनेक सेवाभावीजन अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

भंडारे के सफल संचालक पंडित पंकज बैरागी ने बताया कि रविवार, 13 सितंबर 2026 (भादवा सुदी बीज) को सायं 4:30 बजे बाबा रामदेवजी का जन्म महोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा। उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी सज्जनों, मातृशक्ति, इष्टमित्रों एवं परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म जागृति का परिचय देने का आग्रह किया।

उक्त जानकारी अधिमान्यता एकता कल्याण संघ की तहसील अध्यक्ष श्रीमती किमी चौधरी ने प्रेस नोट के माध्यम से दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}