खेल-स्वास्थ्यमंदसौर जिलासीतामऊ

स्टेट अंडरआर्म क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन , विजेता मंदसौर इलेवन रहा, उपविजेता इंदौर इलेवन रहा

स्टेट अंडरआर्म क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन , विजेता मंदसौर इलेवन रहा, उपविजेता इंदौर इलेवन रहा

सीतामऊ। मध्यप्रदेश अंडरआर्म क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा तीन दिवस 5,6,7 जून वर्ष 2026 प्रतियोगिता का सीतामऊ नगर में पहली बार मेजबानी जो कि।

श्री राम विद्यालय खेल मैदान पर खेल महोत्सव का भव्य समापन हुआ, आयोजन में मुख्य आतिथ्य नगर परिषद अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया नप सभापति विवेक सोनगरा, जनपद सभापति कन्हैयालाल राठौर, करणी सेना तहसील पदाधिकारी दशरथ सिंह, लोकेंद्र सिंह, समाजसेवी सुनील परमार, SSC सदस्य सूरज चौहान, अभिनंदन क्लब उपाध्यक्ष लखन त्रिवेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सोनी,मीडिया प्रभारी रोहित गुप्ता नेपाल सिंह नकेडिया सहित उपस्थित अतिथियों खेल एसोसिएशन मध्यप्रदेश के सदस्यों द्वारा खेल खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ट्रॉफ़ी एवं पुरस्कारों से पुरस्कृत सम्मानित किया गया।

निर्णायक फाइनल मुकाबला इंदौर इलेवन एवं मंदसौर के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुवे इंदौर ने निर्धारित 6 ओवर में 57 रन 7 विकेट नुकसान पर बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंदसौर इलेवन ने 5.5 गेंद में 58 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाकर फायनल निर्णायक मुकाबला जीत लिया,।

टूर्नामेंट बेस्ट खिलाड़ी रिहान इंदौर रहा, टूर्नामेंट का विजेता मंदसौर इलेवन बना उपविजेता इंदौर इलेवन रहा, टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों नरसिंहपुर,मंदसौर, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, से बालक बालिकाओं ने भाग लिया, भोजन एवं रहने की व्यवस्था खेल समिति द्वारा प्रयाप्त व्यवस्था की गई, इस अवसर पर विशेष आतिथ्य मध्यप्रदेश अंडर आर्म खेल एसोसिएशन के सहसचिव देवेंद्र नायक, कोषाध्यक्ष पवन गंगोलिया, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बालावत, डिजिटल टेक्निकल जिला प्रभारी दानिश, तनीषा परसाई जिला प्रभारी, मप्र टेक्निकल डायरेक्टर रेफरी विश्वजीत सिंह तंवर ऑफ़िशल टीम सदस्य रहे, खेल खिलाड़ियों,दर्शकगण उपस्थित रहे, टूनामेंट समापन कार्यकम मंच का संचालन अभिनंदन खेल क्लब अध्यक्ष विवेक सोनगरा ने किया, स्टेट टूर्नामेंट तीन दिवसीय आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के करने वाले सभी का आभार मध्यप्रदेश अंडरआर्म खेल सदस्य कोच विश्वराजसिंह तवर ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}