
कुकड़ेश्वर-मनासा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रांसपोर्ट वाहन खाई में गिरा
राजू पटेल
कुकड़ेश्वर-मनासा मार्ग पर गोटा पिपलिया पुलिया के समीप गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जन्नोत मंडावरा ट्रांसपोर्ट की तेज रफ्तार गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन पुलिया के पास संतुलन बिगड़ने से सीधे नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के दौरान मार्ग से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए, नहीं तो बड़ा जनहानि हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।


