नगर परिषद शामगढ़ की विशेष बैठक संपन्न, 2.50 करोड़ के विकास कार्यों और 60 पीएम आवासों को मिली मंजूरी

नगर परिषद शामगढ़ की विशेष बैठक संपन्न, 2.50 करोड़ के विकास कार्यों और 60 पीएम आवासों को मिली मंजूरी
शामगढ़।नगर परिषद शामगढ़ में विकास कार्यों को गति देने के लिए नपा अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में परिषद के सभी सभापति और पार्षदगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के मुख्य बिंदु और बड़े फैसले₹2.50 करोड़ का बजट मंजूर: किए
नगर के चहुंमुखी विकास के लिए ढाई करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों को हरी झंडी दिखाई गई।
60 परिवारों को मिलेगा आशियाना: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 60 नए आवासों को स्वीकृति प्रदान की गई।
सफाई और पानी पर विशेष फोकस:
शहर की जल प्रदाय व्यवस्था और स्वच्छता की सख्त मॉनिटरिंग के लिए संबंधित कर्मचारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए।
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स दुकान आवंटन पर हुआ मंथन
हाल ही में टेंडर के माध्यम से आवंटित हुई शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों के प्रस्ताव भी बैठक में रखे गए:दुकान 6 और 8 स्वीकृत: इन दोनों दुकानों के आवंटन प्रस्ताव को परिषद ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।दुकान नंबर 13 और 14 का फैसला अध्यक्ष पर छोड़ा: इन दोनों दुकानों के लिए सिंगल टेंडर (एकमात्र निविदा) प्राप्त होने के कारण मामला उलझ गया था। इस पर सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए अंतिम फैसले का अधिकार नपा अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव को सौंप दिया है।इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर परिषद के समस्त पार्षद, सभापतिमनोनीत पार्षद और नपा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



