
आगामी त्योहारों को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाने की अपील
राजू पटेल
कुकड़ेश्वर:-नगर में आगामी त्योहारों को क्षेत्र में शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की शाम 6:30 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार नवीन सनोत्रे, टीआई भीम सिंह सिसोदिया, नगर पालिका के प्रतिनिधि रमेश मोदी ,विद्युत विभाग के सुपरवाइजर नितिन ऊईके ,मीटिंग में उपस्थित थे तहसीलदार , एवं टीआई द्वारा आम नागरिकों से आगामी त्योहारों, विशेषकर बकरा ईद और गुरु पूर्णिमा को लेकर व्यापक चर्चा की और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाएं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और बिजली-पानी की सुचारू आपूर्ति को लेकर भी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग के सुपरवाइजर को त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा नगर परिषद के प्रतिनिधियों को नगर में साफ-सफाई और पेयजल की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए।
थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में प्रशासन, पुलिस और नगर के प्रबुद्ध जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य रूप से:नायब तहसीलदारथाना प्रभारी (टीआई)नगर पालिका/परिषद के प्रतिनिधि विद्युत विभाग के सुपरवाइजर स्थानीय पत्रकार भंवरलाल मांडीवाल, राजू पटेल ,प्रकाश जैन ,गोपाल दास बैरागी एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे बैठक के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी त्योहार आपसी सौहार्द और मिलजुलकर मनाए जाएंगे।


