पुरुषोत्तम माह गणेश चतुर्थी पर लगाया लड्डू का भोग, मातृशक्तियों एवं श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब

पुरुषोत्तम माह गणेश चतुर्थी पर लगाया लड्डू का भोग, मातृशक्तियों एवं श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब
✍️ पंकज बैरागी,
सुवासरा।नगर के स्थानीय गणेश चौराहा स्थित चिंता हरण गजानन गणेश मंदिर पर पुरुषोत्तम माह एवं गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुवासरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226 की तहसील सुवासरा की ग्राम पंचायत गुराडिया प्रताप के अंतर्गत मंदसौर रोड स्थित पंचवटी में निवासरत वरिष्ठ समाजसेवी, धार्मिक कार्यों में सदैव अग्रणी दानदाता एवं परम पूजनीय अंतरराष्ट्रीय संत डॉ. कृष्णानंद जी महाराज के आनंद भक्त दिनेश दिनकर के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर शाम 7:30 बजे चिंता हरण गणेश मंदिर में 11 किलो मोतीचूर के लड्डुओं का भोग भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालु भक्तजनों एवं मातृशक्ति को प्रसादी वितरित की गई।
मंदिर के पुजारी राजेंद्र तिवारी द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत घसोई के पूर्व सरपंच पीरूलाल मंदलीय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बल्लभ प्रसाद देवड़ा, सुवासरा नगर परिषद के पूर्व अनुभव नपा उपाध्यक्ष अशोक धनोतिया , श्रीकृष्णा राम रसोड़ा, विशाल भंडारे के सफल संचालक एवं समाजसेवी पंकज बैरागी, सुनील रत्नावत कमलेश दानगढ़ (मामा) दिनेश गुप्ता कालूराम मेहर (काका) पंकज बारोड (हंसपुरा) गिरजा शंकर दानगढ़ अशोक मुनिया अशोक सोनी आदर्श जैसवाल दिनेश गुप्ता अंकित बारेट दिनेश बारेट विनोद गुप्ता उमेश सोनी मनोज गुर्जर चिंता सहित अनेक भक्तजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
उक्त आशय की जानकारी श्री कृष्णा रामरसोडा , विशाल भंडारे के सफल संचालक , समाजसेवी एवं पत्रकार पंकज बैरागी ने दी



