सीतामऊ में जनहानि का खतरा मंडरा रहे शासकीय पुराने जर्जर भवन को नगर परिषद् द्वारा डिस्मेंटल की कार्यवाही की गई

सीतामऊ में जनहानि का खतरा मंडरा रहे शासकीय पुराने जर्जर भवन को नगर परिषद् द्वारा डिस्मेंटल की कार्यवाही की गई

सीतामऊ।नगर के वार्ड क्रमांक 06 क्षेत्र वाल्मीकि बस्ती तालाब चौक समीप में नप. के क्षर्तिग्रस्त हो चुके पुराने शासकीय सामुदायिक भवन जो कि जनहानि का खतरा बना हुआ था वार्ड 06 पार्षद एवं वार्डवासियों की लंबित मांग को आज संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत सीतामऊ नगर परिषद द्वारा जेसीबी के माध्यम से जर्जर हो चुके भवन को डिस्मेंटल किया गया, भविष्य में नई आधारशिला विकास कार्यों की श्रृंखला में लेकर नई कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा, नप जनप्रतिनिधि एवं नप अधिकारी द्वारा जनसमस्याओं को सुना गया, वार्ड नागरिकों के कहने पर मौके स्थल पर विद्युत कर्मचारी को बुलाकर खंभों पर नवीन एलईडी लाइट लगाई गई जन समस्याओं का समाधान किया गया स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया, इस अवसर पर नगर परिषद सभापति वार्ड पार्षद विवेक सोनगरा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीवनराय माथुर नप प्रशासनिक अमला, शाकिर, सुनील, नप कर्मचारीगण स्वच्छता मित्र वार्ड क्षेत्र के वरिष्ठजन सीताराम कल्याणे, रवि कल्याणे, नागरिकगण जनसमुदाय उपस्थित रहे।*



