
शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं भी आयोजित होगी
✍️ राजेन्द्र देवड़ा
आलोट। रतलाम 21 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी रतलाम द्वारा 11 मई 2026 से 20 मई 2026 तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर के उदघाटन समारोह में कैडेटस तथा अन्य स्टाॅफ को संबोधित करते हुए केम्प कमांडेन्ट कर्नल राघवेन्द्र सिंह तथा डिप्टी केम्प कमांडेन्ट कर्नल संदीप अहलावत ने राष्ट्र निर्माण में युवाओ के योगदान का महत्व व एनसीसी स्थापना से लेकर अब तक देश सेवा के लिए किए गए कार्यो का ब्योरा दिया ।
उनके द्वारा दस दिवसीय शिविर में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे कवायद हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट तथा मेप रीडिंग के बारे मे विस्तार से समझाया गया एवं बताया गया कि शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं भी आयोजित की जावेगी ।
केम्प कमांडेन्ट ने एनसीसी अधिकारीयों व आर्मी स्टाॅफ को निर्देशित किया कि वह प्रतिभागिता कर रहे कैडेटस में चऱित्र निर्माण तथा नेतृत्व के गुण विकसित करने में सहयोग प्रदान करें ताकि वे भविष्य में समाज तथा देशहित में अपना योगदान देकर एक अच्छे नागरिक का परिचय दे सके। डिप्टी केम्प्ट कमांडेन्ट द्वारा विभिन्न शासकीय तथा अशासकीय सेवाओं में एनसीसी कैडेटस को प्रदान किए जाने वाले विभिन्न रोजगार के अवसरों के बारे में भी बताया गया।
शिविर में रतलाम सैलाना झाबुआ मन्दसौर नागदा बडनगर अलिराजपुर कुक्षी जावरा तथा थांदला के लगभग 550 एनसीसी छात्र छात्राओ द्वारा भाग लिया जा रहा है। इस दौरान मेजर गोपाल भूरिया लेफ्टिनेंट हर्षवर्धन मेहसन सी.ओ विजयसिंह पुरावतएफ.ओ जाकिर खान एफ.ओ रेमसिंह डामोर एस.ओ रीता माहेश्वरी एस ओ हरीश कुमार परिहार एस ओ कंवलजीत सिंह गंभीर एस ओ गौरव चौहान सहित नागेश मीणा एनसीसी केयरटेकर पी.आई. स्टाॅफ तथा कार्यालयीन स्टाॅफ उपस्थित थे क्र 21 मप्र/131/प्रशिक्षण राघवेन्द्र सिंह 21 मप्र बटालियन एनसीसी कर्नल रतलाम केम्प कमांडेन्ट आदि उपस्थित रहें।



