ज्योतिष दर्शन

आज 10 मई 2026 रविवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 10 मई 2026 रविवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

आज 10 मई 2026 रविवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार –

 विक्रम संवत 2083 (रौद्र), ज्येष्ठ माह (अमांत वैशाख) के कृष्ण पक्ष

तिथि: अष्टमी दोपहर 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगी, इसके बाद नवमी शुरू होगी।

दिन/वार-रविवार

योग: ब्रह्म रात्रि 02 बजकर 09 मिनट (11 मई) तक है।

करण कौलव – दोपहर 03:06 बजे तक
करण तैतिल – रात्रि 03:21 बजे (11 मई) तक
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय
प्रातः 05:34 बजे
सूर्यास्त का समय सायं 07:02 बजे
चंद्रोदय का समय रात्रि 01:50 बजे (11 मई)
चंद्रास्त का समय दोपहर 12:20 बजे

चंद्रमा: दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक मकर राशि में और फिर कुंभ राशि में संचार करेगा।

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु।

आज का शुभ मुहूर्त 10 मई 2026 :
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक
अमृत काल- दोपहर 01 बजकर 49 मिनट से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त -सुबह 04 बजकर 03 मिनट से 04 बजकर 48 मिनट तक
आज का अशुभ मुहूर्त 10 मई 2026 :
राहुकाल-सायं 04:30 से 06:00 बजे तक
गुलिक काल -दोपहर 03:30 से 04:30 बजे तक
यमगंड -दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक

आज का नक्षत्र
नक्षत्र: धनिष्ठा रात्रि 12 बजकर 50 मिनट (11 मई) तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा।
स्थान: 23°20’ मकर राशि से 6°40’ कुंभ राशि तक
नक्षत्र स्वामी: मंगलदेव
राशि स्वामी: शनिदेव
देवता: अष्ट वसु (भौतिक सुख-समृद्धि के देवता)
प्रतीक: ढोलक या बांसुरी
गुण: इस नक्षत्र में जन्मे लोग मजबूत इच्छाशक्ति वाले और बहुत साहसी होते हैं। ये बाधाओं से लड़ने में निडर होते हैं और इनमें अच्छी मैनेजमेंट शक्ति होती है। ये कला और संगीत के शौकीन होते हैं।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा
व्रत और त्योहार (10 मई 2026)
अष्टमी तिथि: सूर्य देव की उपासना के लिए विशेष दिन।
रोग पंचक: आज से 5 दिनों के लिए रोग पंचक शुरू हो रहे हैं, जिसमें स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

आज का चौघड़िया –

आज 10 मई 2026 रविवार का राशिफल

 

मेष राशि-

आज आपको माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आज खर्चो के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। आज बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते हैं। उचित मार्गदर्शन की जरूरत रहेगी, जिसमें आपका सहयोग कारगर साबित होगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरूर होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

वषभ राशि-

 आज नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें। आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। रोजगार के मामले में किसी से सलाह लेंगे। अपने स्वभाव में संतुलन बनाए रखें आपके सभी काम बनेंगे अधिक क्रोध करने से बचें। आज पुत्र पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। बिजनेस में आपको कठिन मेहनत से अच्छा लाभ होगा। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। व्यापार की गति अच्छी बनी रहेगी। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

परिवार में किसी खास रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बनेगा। दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। आज बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज कुछ नए काम भी अचानक सामने आ सकते हैं। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। ऑटोमोबाइल के बिजनेस में अच्छी सेल से लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी इम्पोर्टेन्ट काम को करने से पहले ईश्वर का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। घर बनवाने का काम तेजी से बढ़ेगा।

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह उलझने से बचें। इससे आपका ही समय बचेगा। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करेंगे तो समाज में सम्मान मिलेगा। संयम रखने से रुकी योजनाएं सफल होंगी। किसी तरह की मानसिक उलझन से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज आप नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरा कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, जिसमें आपका पैसा खर्च होगा। आज अचानक किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

सिंह राशि-

 नौकरी पेशा वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। आज अपने विचारों को लेकर आप थोड़े जज्बाती भी हो सकते हैं। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 9

कन्या राशि-

 आज आप अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान देंगे। जहां तक हो सके, सकारात्मक और कॉन्फिडेंट रहें। आपके जरूरी कामकाज आज पूरे होंगे। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज आस-पास के लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। आज आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है साथ ही किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप बच्चों के साथ किसी पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां बच्चों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी खुशियां आएंगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

तुला राशि-

 आज घर में रिश्तेदारों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। आज हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना तथा एकाग्र चित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी सफल होंगी। दोस्तों के साथ बात कर के अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर के व्यापार से जुड़े हैं आज उन्हें अचानक बड़ा ऑर्डर मिलेगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि-

आज कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके बिजनेस में आज तेजी आएगी। बाहर के ऑयली खान पान से परहेज करें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 2

धनु राशि-

आज आपके खास काम मन मुताबिक तरीके से बनने वाले हैं, इसलिए मेहनत में बिल्कुल भी कमी ना करें। आज रोचक तथा ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ने में भी कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज जरूरी कार्य पूरा होने से मानसिक सुकून और शांति रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनने की भी संभावना है। जरूरी काम आज टाइम से पूरा हो जायेगा। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा, नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। आज आपकी सेहत फिट रहेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 7

मकर राशि-

आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। आज आपकी सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। आज काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जाएंगे, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले परिवार जनों से सलाह-मशविरा लेना उचित रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

कुम्भ राशि-

 आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। किसी भी स्थिति में घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें, आपको बढ़िया सलाह मिलेगी। आज भावनाओं में आकर किसी से वादा ना करें। आज आप फिजूलखर्ची से दूर रहे और उचित बजट बनाकर चलें। किसी नए काम की शुरुआत के लिए उचित समय का इंतजार करें। आज आपको कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। आज आपके साथ सब अच्छा होगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाएं आएंगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आप किसी के साथ बेवजह न उलझे और अपने ईगो पर काबू रखें। आज अधिक सोचने विचारने से महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से भी निकल सकती है। आज सही निर्णय लेना बहुत जरूरी है। आज दांपत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। आज किसी मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान बनाएगी। आप लोग साथ में मूवी देखने जाएंगे।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक-6

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}