रतलामआलोट

लायंस क्लब आलोट सुपर गोल्डन के तत्वावधान में कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम श्री गेहलोत द्वारा चार सौ छात्र-छात्राओं का सम्मान

लायंस क्लब आलोट सुपर गोल्डन के तत्वावधान में कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम श्री गेहलोत द्वारा चार सौ छात्र-छात्राओं का सम्मान

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

लायंस क्लब आलोट सुपर गोल्डन द्वारा 400 छात्र छात्राओं का किया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम डॉक्टर थावरचंद गहलोत ने छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था “उठो जागो जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति ना हो” तथा महापुरुषों के आदर्श वाक्य पर चलने को कहा कि आप ऐसे ही जीवन में आगे बढ़ते रहें ।स

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम के आयोजक अमित चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अमित चौधरी वर्ष भर गतिविधियां करते रहते हैं जो समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है।

आलोट लायंस क्लब गोल्डन सुपर द्वारा कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं में छात्राओं का 75% से अधिक अंक लाने पर 400 छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजन लाइंस क्लब द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नाटक के राज्यपाल डॉक्टर थावरचंद गहलोत विशेष रूप से उपस्थित रहे साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत साथी लायंस क्लब के वरिष्ठ लायन एवं पार्षद भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता अमित चौधरी लायंस क्लब जॉन पर्सन तपन पगारिया साथ ही लायंस क्लब के अध्यक्ष श्री मती सुनीता पगारिया मंच पर विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजनन कर एवं राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के पश्चात प्रतिभावान छात्रों का सम्मान का आयोजन किया गया इस अवसर पर सामाजिक सेवा करने के लिए इंदौर के उद्यमी राजेंद्र धनोतिया उत्साह का हमारे वार्ड की बेटी हमारा अभिमान अभियान के तहत सुरभि सेठिया को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों एवं छात्रों के चेहरे पर मुस्कान बिखरी हुई थी। सभी बच्चे छात्राएं उत्साहित होकर प्रफुल्लित हो गये।कार्यक्रम के बाद सा भोज का आयोजन भी किया गया इस अवसर पर राजवीर सिंह परिहार, मनीष फरक्या, सचिन भट्ट ,दीपक झंडी, अमित चौधरी, नागेश खारोल, संदीप सांखला, रवि सेठिया, सविता चौधरी, जूली कोठारी, मनीष फ़रकिया, रवि सेठिया, सतीश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। ध्वज वंदना सचिन भट्ट द्वारा की गई एवं संचालन आनंद चावला एवं दीपक झंडी तथा आभार कपिलेंद्र निगम द्वारा माना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}