ग्राम सभा की खाद गड्ढा भूमि पर कब्जे की कोशिश गीडा थाना प्रभारी को सौंपा शिकायती पत्र, अवैध निर्माण रोकने की मांग

ग्राम सभा की खाद गड्ढा भूमि पर कब्जे की कोशिश
गीडा थाना प्रभारी को सौंपा शिकायती पत्र, अवैध निर्माण रोकने की मांग
गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम अमटौरा में ग्राम सभा की खाद गड्ढा भूमि पर कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान रंजना शर्मा ने गांव के ही दो लोगों पर जबरन दीवार खड़ी कर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए गीडा थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम प्रधान रंजना शर्मा पत्नी मोनू शर्मा ने बताया कि गांव निवासी गिरीश चंद्र श्रीवास्तव और ध्रुव चंद्र श्रीवास्तव खाद गड्ढा की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से निर्माण कार्य करा रहे थे। विरोध करने पर दोनों आरोपी विवाद और मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति बिगड़ती देख डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि ग्राम समाज की आबादी और खाद गड्ढा की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण रोका जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखना और ग्राम सभा द्वारा निर्मित सार्वजनिक रास्तों व सरकारी भूमि को सुरक्षित रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रधान ने प्रशासन से मांग की कि ग्राम सभा की जमीन को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए तत्काल विधिक कार्रवाई की जाए।इस संबंध में थाना प्रभारी गीडा ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



