देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

मार्गदाता ट्रस्ट की पूर्वांचल स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा संपन्न, मेधावी छात्रों में दिखा उत्साह

मार्गदाता ट्रस्ट की पूर्वांचल स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा संपन्न, मेधावी छात्रों में दिखा उत्साह

गोरखपुर विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के माहौल से परिचित कराने के उद्देश्य से मार्गदाता ट्रस्ट द्वारा आयोजित पूर्वांचल स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा रविवार को गोरखपुर के दो परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा धाम पीएसी कैंप तथा हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए डॉ. अम्बेडकर शिक्षा विहार जूनियर हाईस्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दोनों केंद्रों पर परीक्षा दो-दो शिफ्ट में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में आयोजित की गई। पूर्वांचल क्षेत्र के विभिन्न CBSE, ICSE एवं यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों ने परीक्षा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच, सामान्य ज्ञान एवं प्रतियोगी समझ का मूल्यांकन किया गया। आयोजन समिति के अनुसार कुल प्राप्तांक में 40 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को क्वालीफाइड माना जाएगा।कक्षा 9, 10, 11 एवं 12 के विद्यार्थियों की अलग-अलग मेरिट सूची जारी की जाएगी, जबकि सभी क्वालीफाइड विद्यार्थियों की एक ओवरऑल मेरिट सूची भी प्रकाशित की जाएगी। समान अंक प्राप्त होने की स्थिति में अधिक आयु वाले परीक्षार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।समिति ने बताया कि ओवरऑल टॉपर छात्र अथवा छात्रा को प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रदान की जाएगी, जबकि प्रत्येक कक्षा के टॉपर छात्र-छात्रा को कलाई घड़ी देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी पुरस्कार मार्गदाता ट्रस्ट के वार्षिक सम्मेलन में वितरित किए जाएंगे।परीक्षा को सफल बनाने में मार्गदाता ट्रस्ट के संस्थापक अमरजीत प्रसाद, टेक्निकल एडवाइजर विश्वविजय कपूर सहित महेश कुमार, सूर्य प्रकाश सतपथी, कैलाश चंद्रा, शैलेश कुमार, अखिलेश कुमार, अरविंद कुमार व वरुणानिधि का विशेष योगदान रहा।आयोजन समिति ने परीक्षा में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों, अभिभावकों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}