मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 02 मई 2026 शनिवार

/////////////////////////////////////

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी सहित कई वाहन जप्त

खनिज अधिकारी रीना पाठक ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम गोदीशंकर के पास चंबल नदी में रेत का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त कर पुलिस थाना रिंगनोद की अभिरक्षा में रखवाया गया। जिस पर मध्य प्रदेश अवैध खनन परिवहन भंडारण नियम 2022 के अंतर्गत कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी क्रम में खनिज निरीक्षक शंकर कनेश द्वारा डंपर क्रमांक MP69ZC 8634 रेत का ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर तथा डंपर क्रमांक MP43H0488 एवं दो ट्रैक्टर ट्रॉली गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस थाना रावटी ,चौकी बिरमावल एवं पुलिस थाना आलोट में जप्त कर अभिरक्षा में रखवाया गया। खनिज अधिकारी रीना पाठक एवं खनिज निरीक्षक देवेंद्र चिड़ार द्वारा डंपर क्रमांक MP09HG4711 मिट्टी का अवैध उत्खनन में संलिप्त होने पर एवं डंपर क्रमांक MP13GA2568 गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर होमगार्ड लाइन रतलाम में खड़ा कराया गया व डंपर क्रमांक MP13H1123 रोजाना जावरा क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर पुलिस थाना जावरा औद्योगिक क्षेत्र में अभिरक्षा में रखवाया गया। जिले में अवैध परिवहन उत्खनन पर सतत कार्यवाही जारी रहेगी।

==========

नीट (यूजी)–2026 परीक्षा हेतु ड्रेस कोड व निर्देश जारी अभ्यर्थियों को समयपूर्व केंद्र पहुंचने एवं नियमों का पालन करने की दी सलाह

एस डी एम रतलाम शहर आर्ची हरित ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट (यूजी)–2026 परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों हेतु ड्रेस कोड एवं अनुमेय वस्तुओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित नियमों का पालन करने तथा समय से पूर्व उपस्थित होने की सलाह दी गई है।

जारी परामर्श के अनुसार अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था से संबंधित वस्तुएँ या चिन्ह पहनने की अनुमति रहेगी, किन्तु इसके लिए उन्हें जांच (फ्रिस्किंग) प्रक्रिया हेतु पर्याप्त समय पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना आवश्यक होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है, हालांकि आवश्यकता होने पर वे फुल स्लीव्स या ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में उन्हें समय से पूर्व केंद्र पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

परीक्षा के दौरान चप्पल या कम हील (लो हील) वाले जूते पहनना अधिक उपयुक्त बताया गया है, जिससे सुरक्षा जांच में आसानी हो सके।

नीट (यूजी)–2026 से संबंधित किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण हेतु अभ्यर्थी एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000, 011-69227700 अथवा ईमेल neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

===============

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में कार्यपालन यंत्री श्री एस आर जांगड़े के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सैलाना के ग्राम सोमारुंडी कला व अन्य ग्रामों में आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल के पेयजल स्त्रोत का एफटीके के माध्यम से परीक्षण किया गया एवं प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही इस अवसर पर जिला सलाहकार श्री आनंद व्यास द्वारा पेयजल स्त्रोतों के आस पास स्वच्छता बनाए रखने गंदगी न फैलाने अशुद्ध जल का उपयोग न करने की समझाईश दी गई तथा जल गुणवत्ता, संरक्षण, संवर्धन के बारे भी बताया गया। सहायक यंत्री श्री पर्वत सिंह कटारा ने जल गंगा संवर्धन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही । इस अवसर पर सरपंच श्री राकेश डामोर, उपयंत्री सुश्री शुभा अर्गल, टेक्नीशियन श्री गोवर्धन बिलावर, सीमा सिंघाड़,विशाल डामोर उपस्थित थे ।

=========

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम कसारी चौहान आलोट में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं जल शक्ति के प्रति जनजागरण का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड आलोट के सेक्टर क्रमांक 4 खारवा कला अंतर्गत ग्राम कसारी चौहान में तालाब जल स्रोत पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने तालाब पर श्रमदान करते हुए जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने कहा कि “जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। जल संरक्षण केवल अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन बनना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण स्तर पर जल शक्ति को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। अंत में सभी उपस्थितजनों को जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह दांगी, श्री चंद्रपाल सिंह चौहान, कंथारिया फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, परामर्शदाता श्री ऋषिकांत सिंह पंवार, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह पंवार सहित समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}