ज्योतिष दर्शन

आज 02 म ई 2826 शनिवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 02 म ई 2826 शनिवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

आज 02 म ई 2826 शनिवार का पंञ्चांग

दिन: शनिवार
मास: वैशाख
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: चतुर्दशी
विक्रम संवत: 2083
ऋतु: वसंत ऋतु
सूर्य राशि: मेष
सूर्योदय: प्रातः लगभग 05:48 बजे
सूर्यास्त: सायं लगभग 07:11 बजे
आज का नक्षत्र और चंद्र राशि
नक्षत्र: स्वाती
चंद्र राशि: तुला
स्वाती नक्षत्र को स्वतंत्रता, संतुलन और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। इस नक्षत्र में किए गए कार्यों में सफलता धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से मिलती है।
आज के योग और करण
योग: सिद्धि योग
करण: गर, वणिज
सिद्धि योग को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता और मनोकामनाओं की पूर्ति होने की संभावना रहती है।
2 मई 2026 के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त:
दोपहर 11:59 बजे से 12:48 बजे तक
अमृत काल:
सुबह लगभग 09:30 बजे से 11:05 बजे तक
इन मुहूर्तों में पूजा-पाठ, नए कार्यों की शुरुआत और महत्वपूर्ण निर्णय लेना शुभ माना जाता है।
राहुकाल और अशुभ समय
राहुकाल: सुबह लगभग 09:00 बजे से 10:30 बजे तक
गुलिक काल: सुबह लगभग 05:48 बजे से 07:18 बजे तक
यमगण्ड काल: दोपहर लगभग 01:30 बजे से 03:00 बजे तक
इन समयों में नए शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
2 मई 2026 का धार्मिक महत्व
वैशाख शुक्ल चतुर्दशी का विशेष धार्मिक महत्व होता है
शनिवार को शनि देव की पूजा से कष्टों में कमी आती है
यह दिन आत्मचिंतन और कर्म सुधार के लिए शुभ माना जाता है
आज शुभ फल प्राप्त करने के लिए –
शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें
पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं
“ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें
काले तिल या उड़द दाल का दान करें

आज का चौघड़िया

आज 02 म ई 2826 शनिवार का राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि -जातकों का आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। करियर और वित्तीय फैसलें सोच-समझकर लें। काम में तेजी रहेगी लेकिन जल्दबाजी से बचें। प्रेम जीवन में रोमांच बरकरार रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं, छोटी यात्रा के योग बन रहे है। स्वास्थ्य के लिए व्यायाम जरूरी है।

 

 

वृषभ राशि (Gemini)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन मजबूत रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन निवेश या नई योजनाओं पर विचार करना अच्छा रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। शनिवार होने से शनि की कृपा से मेहनत का फल जरूर मिलेगा। बिगड़े काम जरूर पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन मीठे से परहेज करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा मिश्रित रहेगा। करियर में चुनौतियां आएंगी, इसलिए अपने सहयोगियों से मदद लें। आर्थिक सुधार होगा। यात्रा से बचें। प्रेम में उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन बातचीत करने से सब ठीक हो जाएगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन संतुलित रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। लेकिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार और घरेलू जीवन में सुख-शांति बनी रहने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बिना मतलब के खर्चों से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ सकती है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत को अनदेखा करने से परेशानी बढ़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। काम में सटीकता और परफेक्शन रहेगा, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाए। प्रेम में स्थिरता बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, जिसके बाद छोटे निवेश से फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा, लेकिन आंखों का ध्यान रखें।

 तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को आज के दिन अपने सभी कामों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। रिश्तों में मधुरता रहेगी लेकिन मतभेद होने से मन परेशान रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। करियर में बदलाव करने से पहले बड़ों के राय जरूर लें। प्रेम में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

वश्चिक राशि (Scorpio)

वश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतियोगी से आगे निकलेंगे। करियर में चुनौतियां आएंगी। आर्थिक स्थिचि सामान्य रहेगी। परिवार में तनाव संभव है, लेकिन पार्टनर का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो सफल होगी। करियर में प्रगति संभव है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी बनी रहेगी। प्रेम जीवन उत्साह से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों का आज का दिन अनुशासित रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम में पार्टनर के लिए समय निकालें। आर्थिक रूप से स्थिति में सुधार होगा, लेकिन फालतू के खर्चों से बचें स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक और नेटवर्किंग के क्षेत्र में लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। दोस्तों से मिलने का प्लान बनेगा, जिसके पूरे होने से आपको बहुत खुशी मिलेगी। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का आज का दिन आध्यात्मिक वाला रहेगा। अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। किसी भी काम को करने से पहले किसी बड़े की सलाह जरूर लेंय़ करियर में तरक्की होने से आपके माता-पिता को बहुत खुशी होगी।  आर्थिक स्थिति सुधरेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक लेकिन नींद का ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}