सेवाभावी दानदाताओं और भक्तों के सहयोग से नीलकंठेश्वर महादेव का होगा भव्य धाम

सेवाभावी दानदाताओं और भक्तों के सहयोग से नीलकंठेश्वर महादेव का होगा भव्य धाम
मानपुरा। सीतामऊ तहसील के ग्राम भगोर में स्थित अति प्राचीन आस्था के केंद्र श्री नीलकंठेश्वर महादेव धाम में भव्य मंदिर निर्माण का कार्य निरंतर प्रगति पर है। क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों के सहयोग से यह पावन कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। घर-घर से दान एवं समर्पण की भावना के साथ लोग इस पुण्य कार्य में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। यह मंदिर आने वाले समय में क्षेत्र की आस्था, संस्कृति एवं भव्य प्रतीक बनेगा।
श्रद्धा का भव्यता के इसी क्रम में ग्राम के समाजसेवी श्री रामसिंह जी नोकण द्वारा मंदिर निर्माण हेतु 1,05,100/- (एक लाख पांच हजार एक सौ रुपये) की राशि का सहयोग प्रदान किया गया।उनके इस सराहनीय सहयोग पर नीलकंठेश्वर महादेव निर्माण समिति, भगोर ने हर्ष व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है।
समिति के सदस्य एवं भाजपा मंडल मंत्री दशरथ सोलंकी नेबताया कि समाज के सहयोग से ही ऐसे धार्मिक एवं जनहितकारी कार्य पूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि यह मंदिर भविष्य में श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित होगा।
समिति द्वारा क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे भी अपनी श्रद्धा अनुसार इस पावन कार्य में सहयोग प्रदान करें, जिससे मंदिर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके। इस अवसर पर सरपंच जरेलाल डांगी, मंदिर निर्माण समिति के सदस्य जीवन सिंह डांगी, घनश्याम बेरागी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
==========



