मंदसौर जिलामल्हारगढ़

पिपलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया से मुलाकात कर समस्याओं से करवाया अवगत

पिपलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया से मुलाकात कर समस्याओं से करवाया अवगत

पिपलियामंडी। रतलाम मंडल के अंतर्गत आने वाले पिपलिया रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव एवं यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य संदीप सिंह राठौर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं को लेकर के अवगत कराया। उन्होंने ने बताया कि पिपलिया नगर सहित रामपुरा, मनासा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों नागरिक लंबे समय से इस मांग को उठा रहे हैं। वही खाटूश्याम और सालासर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को सीधी रेल सुविधा नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगे बताया कि 19333/34 इंदौर-बीकानेर एक्सप्रेस तथा 04735/36 श्रीगंगानगर-इंदौर एक्सप्रेस का पिपलिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गई है। बताया गया कि इन ट्रेनों के रुकने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्रीय व्यापार, आवागमन और विकास के संसाधन बढ़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}