ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 12 जनवरी 2024 शुक्रवार का राशिफल

========================

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 12जनवरी 2024 शुक्रवार का राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी

जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान

एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर

7024667840,8085381720

=================

मेष राशि:-

छात्रों का अध्ययन मे मन लगेगा, मौसमी बीमारियों से बचने का प्रयास करे। आर्थिक खर्च मे वृद्धि दिखेगी, दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर दिखेगा, मानसिक तनाव से मुक्त होंगे..

वृषभ राशि:-

आज आपको कुछ आर्थिक बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है,फिर भी महत्वपूर्ण लोगों से नए संबंध स्थापित होंगे। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।दिमाग को शांत रखकर अपनी योजनाओं पर काम करें

मिथुन राशि:-

आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगाएंगे। पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

कर्क राशि:-

आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक आपके खर्चों में वृद्धि होती रहेगी, लेकिन उसके बाद स्थिति बदलेगी।

सिंह राशि:-

लंबे समय से फंसे कार्य अब पूरे हो सकेंगे. कार्यस्थल पर आपके काम करने के तरीकों की प्रशंसा होगी. प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. आप अपने क्रोध को अंकुश में रखें।

कन्या राशि:-

स्वास्थ्य लाभ होने से आपको फायदा होगा.आज आप सांसारिक विषयों को छोड़कर आध्यात्मिकता में ज्यादा रुचि लेंगे. ध्यान और चिंतन से आपके मन को शांति मिलेगी।

तुला राशि:-

आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र से वैचारिक मतभेद हो सकते है। अन्य परिवार जनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि:-

यदि नए काम का आरंभ करने के लिए अपने कोई  योजना बनाई है, तो उस पर अमल करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है,परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा. दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।

धनु राशि: –

आज रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आयेंगे जिन्हें नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी।

मकर राशि:-

आज का दिन कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है, संयम रखें गैर जिम्मेदार लोगों पर अत्यधिक विश्वास न बढ़ायें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है।

कुंभ राशि: –

व्यर्थ के कार्यों में फंसे रह सकते है, किसी गुप्त षड़यन्त्र का शिकार भी हो सकते है। सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है।दिन सामान्य हैं।

मीन राशि:-

अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है।दिन सामान्य रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}