समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 18 सितंबर 2026 शुक्रवार

प्रधानमंत्री ने संकल्प के साथ देश की सेवा की – राज्यसभा सांसद श्री गुर्जर
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंदसौर शिवना नदी के घाट पर सामूहिक रूप से सफाई एवं श्रमदान किया गया
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी श्रमदान में सम्मिलित हुए
मंदसौर 17 सितंबर 2026 / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को प्रातः मंदसौर में शिवना नदी के घाट पर साफ सफाई एवं श्रमदान किया गया। श्रमदान में राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, अधिकारी, कर्मचारी विद्यार्थी शामिल हुए।
इस दौरान सांसद श्री बंशीलाल लाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प के साथ देश की सेवा की है प्रधानमंत्री ने सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है l प्रधानमंत्री ने हर वर्ग की चिंता की है आयुष्मान कार्ड योजना के माध्यम से गरीब से गरीब व्यक्ति को अच्छे अस्पताल में इलाज मिल रहा है प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया हैl
मंदसौर नगर, प्रदेश और देश के पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं संरक्षित करने के लिए राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर द्वारा सभी को शपथ दिलाई कि मैं शपथ लेता हूँ कि मैं अपने तन, मन और धन से अपना योगदान सहर्ष और स्वैच्छा से प्रदान करूँगा/करूंगी।
मैं शपथ लेता/लेती हूँ कि माँ शिवना को प्रदूषण से बचाने के लिए और उसे स्वच्छ रखने के लिए मैं अपना संपूर्ण योगदान दूँगा और मित्रों को प्रेरित करूँगा।
–00–
शासन की योजना की मदद से सतीश मालवीय उद्योगपति बने
मंदसौर 17 सितंबर 2026 / शासन की योजनाओं की मदद से मंदसौर जिले में बड़ी संख्या में व्यक्तियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इसका एक उदाहरण मंदसौर के श्री सतीश मालवी हैं जो शासन की सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम योजना की मदद से उद्योगपति बन गए हैं समृद्धि की ओर अग्रसर हो गए हैं।
सतीश मालवीय द्वारा मंदसौर में शासन की सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम योजना से लाभ लेकर यूपीवीसी मटेरीयल से डोर सेट, विंडो स्लाइडर तथा वेंटीलेशन आदि सामग्री का निर्माण किया जा रहा है जो मकान में इस्तेमाल होती है इसके लिए वह कच्चा माल देहरादून से मंगाते हैं। सतीश न केवल खुद उद्योगपति बने हैं बल्कि उनके द्वारा अन्य 10 व्यक्तियों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके प्लांट में 10 लोग कार्य कर रहे हैं जिन में ऑपरेटर तथा मजदूर सम्मिलित है। सतीश बताते हैं कि आजकल के दौर में यूपीवीसी द्वारा निर्मित सामग्री की मांग बढ़ती जा रही है अल्युमिनियम की तुलना में यूपीवीसी जो की हार्ड प्लास्टिक होता है उससे निर्मित पदार्थ ज्यादा टिकाऊ होता है इस कारण मकान निर्माण में लोग यूपीवीसी को पसंद कर रहे हैं स्नातक उत्तीर्ण सतीश अपनी कामयाबी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं जिनकी योजना की मदद से वह उद्योगपति बनाकर समृद्धि की और अग्रसर हो रहे हैं।
–00–
ग्राम पहेडा में भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ती / अभिमत 21 सितंबर तक प्रस्तुत करें
मंदसौर 17 सितंबर 2026 / मल्हारगढ़ तहसीलदार द्वारा बताया गया कि पावर ट्रासमिशन कम्पनी टेस्टिंग डीवीजन नीमच द्वारा ग्राम पहेडा में स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 422/3/1, 422/3/2 रकबा 3.500, 2.500 हे. भूमि मे 132 के.व्ही. सब स्टेशन कार्य हेतु भूमि आबंटित करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। 132 के.व्ही. सब स्टेशन कार्य के लिए अभिमत / आपत्ती 21 सितंबर 2026 तक प्रस्तुत कर सकते है।
–00–
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान
जिले के भानपुरा विकासखण्ड में शिविर 18 सितंबर को होगा
उद्वम संवाद आईटीआई भानपुरा में एवं जनसंवाद कार्यक्रम खजूरना में होगा
मंदसौर 17 सितंबर 2026 / मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के भानुपरा विकासखण्ड में 18 सितंबर को शिविर आयोजित होगा। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने सभी अधिकारियों को शिविर की तैयारी के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान अभियान के अंतर्गत जन समस्याओं शिकायतों का निराकरण किया जाएगा संबंधित जनप्रतिनिधीकरण अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उद्यम संवाद कार्यक्रम आईटीआई भानपुरा में प्रात: 09:30 में होगा एवं जनसंवाद कार्यक्रम खजूरना में दोपहर 2 बजे होगा। भैंसोदा के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 सितंबर को अधिकारियों द्वारा भ्रमण करके लोक संपर्क किया जाएगा। आमजन की शिकायत और समस्याओं का यथासंभव त्वरित निराकरण किया जाएगा। जिन शिकायतो समस्याओं के निराकरण में समय सीमा देनी होगी तो निश्चित समय सीमा दीजाएगी।
18 सितंबर को अधिकारियों द्वारा संपूर्ण भैंसोदा क्षेत्र के वार्डो का भ्रमण किया जाएगा। इसके अलावा जिन ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया जाएगा उनमें ग्राम भैंसोदा, पांगा, लोटखेड़, खजूरना, हरनावदा, गोविन्दखेड़ा, बोरदा, लेदिकला, मिट्ठन खेड़ी, धुंआखेड़ी, कैसोदा, चोकी, ढाबला माधोसिंह, गोवर्धनपुरा, सानडा, संधारा, कालाकोट एवं सम्पूर्ण भैंसोदा नगरीय क्षेत्र शामिल है।
–00–
कृषि कार्य में मृत्यु होने पर 4 लाख रू की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मंदसौर 17 सितंबर 2026 / मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना की कण्डिका 4(01) के तहत कृषि कार्य में कृषि यत्रों का उपयोग करते हुए दुर्घटना में मृत्यु अथवा अंग भग होने पर आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। खोती निवासी कृष्णदास की कृषि कार्य के दौरान मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा मृतक के निकटतम वारिस यशोदाबाई को 4 लाख रू की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
–00–
मंदसौर श्री पशुपतिनाथ लोक दीपों से जगमगाया
जिले में विभिन्न स्थानों पर दीपक जगमगाए
मंदसौर 17 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत 17 सितंबर को मंदसौर जिले में आशीर्वाद का दिया अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर दीपक जगमगाए l मंदसौर श्री पशुपतिनाथ लोक प्रांगण में लगभग 51000 दीपक से रोशनी की गई l इसके अलावा जिले के 17 विशिष्ट स्थान पर भी दीपक जगमगाए गए श्री पशुपतिनाथ लोक परिसर में सांसद राज्यसभा श्री बंशीलाल गुर्जर, भोपाल से आए जिला नोडल अधिकारी श्री शोभित जैन,
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, जिला योजना समिति अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, गायत्री परिवार के सदस्य, बटुक, शहर वासीआदि ने उपस्थित रहकर दिए जलाए । इस अवसर पर शिवना नदी घाट पर भी दिए जलाकर रोशनी की गई l



