नीमचमध्यप्रदेश

गणेश चतुर्थी पर स्मृति बैंक का ‘फेस्टिवल धमाका’ लॉन्च


ग्राहकों को मिली विशेष ऋण योजनाओं की सौगात

मंदसौर। अग्रणी सहकारी वित्तीय संस्था स्मृति नागरिक सहकारी बैंक ने आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए आकर्षक ऋण योजनाओं की श्रृंखला ‘स्मृति फेस्टिवल धमाका’ का शुभारंभ किया है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर इस विशेष योजना का शुभारंभ बैंक के मार्गदर्शक एवं संस्थापक श्री नरेंद्र नाहटा द्वारा किया गया।
बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री सुनील पंजवानी ने बताया कि ग्राहकों की विभिन्न वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बैंक ने कई नई ऋण योजनाएं न्यूनतम ब्याज दरों और सरल प्रक्रिया के साथ शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य प्रोफेशनल्स, ग्रामीण परिवारों, महिलाओं तथा पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि ‘स्मृति फेस्टिवल धमाका’ के अंतर्गत स्वरोजगार से जुड़े व्यक्तियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों एवं अन्य पेशेवरों के लिए विशेष एलाइट पर्सनल लोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसमें कम औपचारिकताओं के साथ त्वरित स्वीकृति प्रदान की जाएगी। वहीं इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एवं फोर-व्हीलर की खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए ईवी लोन अत्यंत रियायती ब्याज दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
त्योहारी सीजन में अपने सपनों का घर बनाने या वाहन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए गृह ऋण और यूज्ड कार लोन पर भी विशेष ब्याज दरों का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मकान निर्माण एवं मरम्मत के लिए रूरल हाउसिंग योजना प्रारंभ की गई है, जिससे ग्रामीण परिवारों को कम ब्याज दर पर वित्तीय सहायता मिल सकेगी।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैंक द्वारा महिला समूहों को विशेष रियायती दरों पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बैंक प्रबंधन के अनुसार त्योहारी अवधि में ऋण आवेदनों की त्वरित स्वीकृति के साथ प्रोसेसिंग शुल्क में भी विशेष राहत प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर सीईओ श्री सुनील पंजवानी ने कहा कि गणेश चतुर्थी एवं आगामी त्योहारों के अवसर पर ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उन्हें सुलभ वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना बैंक की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई योजनाएं प्रोफेशनल्स, ग्रामीण परिवारों, महिला समूहों तथा पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए योजना संबंधी जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया हेतु व्हाट्सएप नंबर 9111388322 जारी किया है। इसके अलावा ग्राहक अपनी निकटतम स्मृति नागरिक सहकारी बैंक शाखा से भी संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}