सामाजिकमंदसौरमंदसौर जिला

विवाह सम्मेलन के आयोजन को सफल बनाने वाले समाजजनों का हुआ सम्मान


दशनाम गोस्वामी समाज की बैठक सिंदपन में सम्पन्न

मन्दसौर। दशनाम गोस्वामी समाज सामूहिक विवाह समिति मालवा मेवाड़ की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को समरा माता मंदिर संजीत रोड सिंदपन में नारायणगढ़ के महंत श्री मुकेश गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में विवाह समिति के कोषाध्यक्ष शंभूपुरी कित्तुखेड़ी द्वारा विगत दिनों भूखी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के पश्चात् आय-व्यय संबंधी विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसके अंतर्गत कुल आय 7 लाख 18 हजार 54 रू. बताई साथ ही रूपावली सम्मेलन की बचत 1 लाख 69 हजार 590 रू. की होकर कुल आय 8 लाख 87 हजार 644 रू. की बताई गई। सम्मेलन में कुल व्यय  7 लाख 47 हजार 67 रूपये हुई। कुल बचत 1 लाख 40 हजार 577 रू. की बताई गई।
साथ ही विवाह समिति में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजजनों का सम्मान भी किया गया। विवाह सम्मेलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समिति अध्यक्ष मांगुगिरी एवं कोषाध्यक्ष शंभुपुरी (किंतुखेडी) की सभी ने प्रशंसा कर उनका सम्मान किया। साथ ही उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले समिति दशनाम गोस्वामी समाज के जिलाध्यक्ष भेरूपुरीजी (ढाबला), संरक्षक रामेश्वरपुरी (रूपावली), शैलेन्द्रगिरी (मंदसौर), नारायणगिरी (भूखी), सम्मेलन अध्यक्ष मांगुपुरी (कचनारा), उपाध्यक्ष महावीरगिरी (सीतामऊ बड़ा मठ), उपाध्यक्ष गोविन्दगिरी (भूखी), सह संयोजक मांगुपुरी (आक्या), सचिव डॉ. प्रकाशपुरी (बरखेड़ाकला), सहसचिव गोपालगिरी (भूखी), सह कोषाध्यक्ष रामपुरी (भुखी), जिला संयोजक नीमच राजेशगिरी (जालिनेर), जिला युवाध्यक्ष तेजपुरी (आक्या उमाहेड़ा), जिला युवाध्यक्ष नीमच मुकेशगिरी (कुण्डला), विवाह पंजीयनकर्ता अशोकगिरी (सेजपुरिया), मीडिया प्रभारी कमल भारती, छात्र-छात्राओं के पंजीयनकर्ता महेश गिरी (कुचड़ौद) का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर महंत अर्जुन पुरी, महंत किशोर गिरी अचलपुरा, महेन्द्र पुरी कित्तुखेड़ी, मुकेश गिरी कुंडला, शिव भारती, बगदीगिरी, मुकेश भारती ढाबला, दिनेश गिरी आतरी,  राजेश गिरी ढाबला, मुकेश गिरी सिंदपन, नारायणगिरी जग्गाखेड़ी, मुकेश गिरी, अनिल गिरी चौथखेड़ी,  रामपुरी भूखी, नारायणगिरी भूखी, गणेश गिरी जालिनेर, शंभुगिरी, देवपुरी भूखी, गोविन्द गिरी भूखी, मांगुपुरी आक्या, अनिल गिरी सेजपुरिया, मदनगिरी तुरकिया, मदनपुरी घसोई, मुकुंद गिरी धलपत, भवंरगिरी घसोई आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश गिरी जालीनेर ने किया एवं आभार महेश पुरी रूपावली ने माना। उक्त जानकारी शैलेन्द्रगिरी गोस्वामी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}