नारायणगढ़ पुलिस द्वारा लक्जरी कार से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित दो अंतर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार

नारायणगढ़ पुलिस द्वारा लक्जरी कार से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित दो अंतर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार
पिपल्या जौधा () नारायणगढ़ थाना अंतर्गत चोकी प्रभारी झार्डा उनि अभिषेक बोरासी द्वारा मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुए झार्डा से फतेपुर रोड स्थित भेरु बावजी मंदिर के पास से लक्जरी कार टाटा हेरियर, जिस पर रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP 44 CB 5585 की प्लेट लगी थी, से 286 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा जप्त कर दो अंतर्राज्जीय आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुये विधिवत कार्यवाही कर आरोपीयों के विरुद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 225/25 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपियों से उक्त डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है जिसमें नाम आरोपी तेजराम पिता हेतराम सियाको उम्र 30 साल निवासी देतरोल चित्तलवाना जिला जालोर राजस्थान व दिनेश कुमार पिता हनुमानराम विश्नोई उम्र 28 साल निवासी रोयला जिला बाडमेर राजस्थान को नारायणगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा
भजनलाल पिता हरिराम गोदारा निवासी करडा जिला जालोर राजस्थान फरार हो गया नारायणगढ़ पुलिस अनुसार
286 किलो डोडाचुरा जिसकी कीमती 572000 रु,
दो विवो कम्पनी का एंड्रोईड मोबाईल कीमती 30000 रु.
एक एप्पल कम्पनी का मोबाईल कीमती 30000 रु,टाटा हेरियर कार क्रमांक MP 44 CB 5585 कीमती 2500000 रु जप्त कि गई नारायणगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने बताया कि उक्त गाड़ी आरोपियों को फरार आरोपी ने भजनलाल ने भादवा माता के आसपास डोडाचूरा भरकर सुपुर्द कराई थी पुलिस अनुसार उक्त गाड़ी को कोई लाल टी-शर्ट पहने पल्सर गाड़ी से आया जिसने गिरफ्तार आरोपियों को डोडाचूरा से भरकर गाड़ी सुपुर्द करी थी पुलिस ने भजनलाल को भी आरोपी बनाया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नारायणगढ मय पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथक से पुरुस्कृत किया जावेगा।



