देशनई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत

18 दिन बाद CM केजरीवाल शराब घोटाले में बंद ,मिली जमानत, जेल से आएंगे बाहर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में उन्हें जमानत दे दी है। अरविंद केजरीवाल को कोर्ट द्वारा जमानत एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है।

यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए बहुत बड़ी राहत मानी जा सकती है जिसमें शराब नीति घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी गई है. कोर्ट ने एड की सभी दलीलों को नकार दिया

कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी की लीगल टीम के सदस्य और वकील ऋषिकेश कुमार ने एक वीडियो के जरिए बताया कि अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है। उन्हें एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। कल सुबह जमानत की कार्यवाही पूरी की जाएगी और दोपहर तक वो जेल से बाहर आ जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}