देशअयोध्याउत्तर प्रदेश

प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए 8 राज्यों से अयोध्या पहुंचे मुस्लिम रामभक्त,लगाए जय श्री राम के नारे

 

कश्मीर में अमन के लिए की प्रार्थना

अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम राम के विराजमान होने के बाद प्रतिदिन देश दुनिया से लाखों रामभक्त रामनगरी पहुंच रहे हैं।हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिम भी प्रभु श्रीराम के भक्त हैं।मंगलवार को भारी संख्या में मुस्लिम रामनगरी पहुंचकर प्रभु श्रीराम से कश्मीर में अमन चैन के लिए प्रार्थना की।

प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए भारतीय सद्भावना मंच और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के साथ विभिन्न धर्म और संप्रदाय के सैकड़ों लोग रामनगरी पहुंचे और प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन किया।सभी ने जय श्रीराम के नारे लगाए।इस प्रतिनिधि मंडल में कश्मीर से लेकर देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग शामिल थे।

भारतीय सद्भावना मंच के अध्यक्ष और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक इंद्रेश कुमार के साथ ये लोग यहां आए थे।राम मंदिर निर्माण के बाद भारी संख्या में पहली बार मुस्लिम समाज के लोग आए।ये लोग भी उत्साहित दिखे, सभी ने दर्शन के बाद देश में गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश देते हुए कहा हम सब एक हैं आवाज दो हम एक हैं।

भारतीय सद्भावना मंच और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के अध्यक्ष इंद्रेश ने बताया भारतीय सद्भावना मंच और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मलंग शाह प्रकोष्ठ से सैकड़ों लोग आठ राज्यों से आए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें मुस्लिम समाज के साथ सूफी समाज और मौलाना इमाम कबीरपंथी वाल्मीकि रविदास शामिल हैं।सभी लोगों ने बड़ी लगन से रामलला की पूजा की और संदेश दिया आवाज दो हम एक हैं।

कश्मीर से आए मुस्लिम रामभक्त डॉक्टर फिरदौस ने कहा प्रभु राम का दर्शन पूजन कर बहुत अच्छा लगा। फ़िरदौस ने कहा कि कश्मीर की हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की जो मिसाल दी जाती है वह संदेश लेकर हम लोग प्रभु राम की नगरी अयोध्या पहुंचे हैं।यहां से भी हम लोग कश्मीर जाकर यही संदेश देंगे हिंदू-मुस्लिम एक हैं।प्रभु राम से देश में अमन और चैन के साथ भाईचारे के लिए दुआ की।कश्मीर की शांति के लिए भी हमने प्रभु राम से दुआ की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}