देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

राजघाट क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे  बागों में दी गई दबिश, आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग दर्ज

राजघाट क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे  बागों में दी गई दबिश, आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग दर्ज

गोरखपुर अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के नेतृत्व में विभागीय टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग 32 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान करीब 350 किलोग्राम लहन और अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही कई भट्ठियों को मौके पर नष्ट कर दिया गया।आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में दोपहर करीब एक बजे यह संयुक्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान में आबकारी निरीक्षक एस.एन. वर्मा, क्षेत्र-2 कैम्पियरगंज एवं अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2, अपनी टीम के साथ तथा आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार, प्रवर्तन-1 गोरखपुर, अपनी टीम के साथ शामिल रहे।संयुक्त टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत राप्ती नदी के किनारे स्थित अमरूद के बागों और झाड़ियों में अवैध कच्ची शराब बनाने के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। तलाशी के दौरान अवैध शराब बरामद होने पर मौके पर मौजूद लगभग 350 किलोग्राम लहन और कई अवैध भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया।कार्रवाई के संबंध में आबकारी विभाग ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के निर्माण और कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}