नापाखेड़ा में परमेश्वर डांगी के मकान की कार्रवाई को लेकर दांगी समाज लामबंद

नापाखेड़ा में परमेश्वर डांगी के मकान की कार्रवाई को लेकर दांगी समाज लामबंद
पिपल्या जोधा – निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर समाज की बड़ी बैठक, जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने रखी अपनी बात नापाखेड़ा चौपाटी पर परमेश्वर डांगी के मकान पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर आज दांगी समाज की महत्वपूर्ण एवं बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश महामंत्री सहित विभिन्न पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे बैठक में परमेश्वर डांगी के मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग उठाई गई। समाजजनों ने कहा कि मामले से जुड़े भूमि दस्तावेज, निर्माण की स्थिति, प्रशासनिक कार्रवाई एवं संबंधित रिकॉर्ड की पूरी जांच होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए*
न्याय के लिए एकजुट हुआ समाज
बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने कहा कि परमेश्वर डांगी को न्याय दिलाने के लिए समाज हर स्तर पर अपनी आवाज उठाएगा। समाज की ओर से प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग रखी गई वक्ताओं ने कहा कि यदि जांच में किसी स्तर पर नियमों की अनदेखी या प्रक्रिया संबंधी कोई कमी सामने आती है तो उसकी भी निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। समाज ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले में कानूनी एवं लोकतांत्रिक तरीके से न्याय की लड़ाई आगे बढ़ाई जाएगी*मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन पर भी मंथन
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि यदि समाज की मांगों पर उचित एवं संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो आगे प्रशासन के समक्ष चरणबद्ध तरीके से विरोध एवं आंदोलन किया जा सकता है। हालांकि समाज की प्राथमिक मांग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और परमेश्वर डांगी को न्याय दिलाना है
बैठक में दांगी समाज के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश महामंत्री पत्रकार सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग का समर्थन किया ।



