अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन अखाड़ा प्रदर्शन में दिखाए विभिन्न कर्तव्य

अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन अखाड़ा प्रदर्शन में दिखाए विभिन्न कर्तव्य
भावगढ़। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भावगढ़ में सुबह से देर रात तक गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। सुबह करीब 8 बजे से शुरू हुआ विसर्जन कार्यक्रम रात्रि 12 बजे तक जारी रहा। भावगढ़ सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने शिवना नदी तट स्थित भुतेश्वर महादेव मंदिर पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया दिनभर में छोटी-बड़ी 150 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।भावगढ़ के अलावा धंन्धोड़ा बैहपुर गरोडा करजू माऊखेड़ी सहित आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु गणेश प्रतिमाएं लेकर पहुंचे जय भवानी व्यायामशाला द्वारा भव्य अखाड़ा प्रदर्शन किया गया अखाड़े में युवाओं ने विभिन्न प्रकार के हैरत अंगेज करतब प्रस्तुत किए जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के लोग पहुंचे ग्रामीणों द्वारा अखाड़ा दल का स्वागत किया गया अखाड़ा प्रदर्शन समाप्त होने के बाद ढोल-बाजों के साथ करीब 20 गणेश प्रतिमाओं को रात्रि लगभग 11:30 बजे शिवना नदी में विसर्जित किया गया वहीं इस दौरान 5 से 9 फीट तक की करीब 6 बड़ी गणेश प्रतिमाएं भी विसर्जन के लिए पहुंचीं शिवना नदी मुख्य मार्ग आजाद मोहल्ला पिपली चोक सदर बाजार में वाहनों कि लम्बी कतार देखने को मिली सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भावगढ़ थाना पुलिस प्रशासन पटवारी कोटवार एवं गोताखोरों की टीम शिवना तट पर मौजूद रही प्रतिमाओं को सुरक्षित विसर्जित करने के लिए दो ट्यूब की व्यवस्था भी की गई गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत एवं सरपंच प्रतिनिधि महेश जी भटेवरा द्वारा शिवना तट पर साफ-सफाई की व्यवस्था करवाई गई साथ ही हाई मास्क लाइट की व्यवस्था भी की गई जिससे देर रात तक विसर्जन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो अनंत चतुर्दशी पर पूरे दिन भावगढ़ में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों और ढोल-नगाड़ों से माहौल भक्तिमय बना रहा।



