मंदसौर जिलासीतामऊ

लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीतामऊ, 26 सितंबर 2026। शासकीय महाविद्यालय, सीतामऊ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत उड़ान संस्था द्वारा “लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लैंगिक समानता, सामाजिक भेदभाव, महिला अधिकारों तथा समान अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. राजेश भारिया द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उड़ान संस्था के समन्वयक श्री कुलदीप एवं फेसिलेटर सुश्री शिवानी ने विद्यार्थियों के साथ लैंगिक असमानता, सामाजिक रूढ़ियों एवं भेदभाव के विभिन्न पहलुओं पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्त्री और पुरुष समाज के समान एवं महत्वपूर्ण अंग हैं तथा दोनों को समान अवसर, सम्मान और अधिकार मिलना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक सोच में सकारात्मक बदलाव लाने तथा समानता आधारित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

वक्ताओं ने बताया कि लैंगिक समानता केवल महिलाओं के अधिकारों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह न्यायपूर्ण एवं समतामूलक समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। परिवार, शिक्षा और कार्यस्थल सहित प्रत्येक क्षेत्र में समान अवसर एवं सम्मान की भावना विकसित करने से सामाजिक परिवर्तन को गति मिल सकती है।

कार्यक्रम में संस्था के श्री सत्यम कुमार ने गैर-सरकारी संगठनों में रोजगार एवं करियर के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न कार्यक्षेत्रों, रोजगार की संभावनाओं तथा आवश्यक कौशलों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया और उन्हें शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर नए करियर विकल्प तलाशने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला हिंसा एवं शोषण की रोकथाम, महिला अधिकार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लैंगिक समानता के प्रति संवेदनशील बनने तथा सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. माया पंत, सुश्री सुमन असालिया, डॉ. गणपत लाल माली एवं डॉ. राजेश कुमार वैष्णव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}