सुवासरामंदसौर जिला

बसई चंबल नदी के घाट पर बप्पा की विदाई को लेकर पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद पुलिस जवान गोताखोर टीम

बसई चंबल नदी के घाट पर बप्पा की विदाई को लेकर पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद पुलिस जवान गोताखोर टीम

किशोर मलैया

बसई। अनंत चतुर्दशी पर्व एवं भगवान श्री गणेश को लेकर सुवासरा प्रशासन और पुलिस मुस्तैदी से तैनात रहे। तहसील के सबसे बड़े विसर्जन स्थल बसई के चंबल घाट पर सुरक्षा के पुख्ता और अभेद्य इंतजाम किए गए हैं। मंदसौर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में पूरे विसर्जन क्षेत्र को हाई-अलर्ट पर रखा गया है।

गोताखोर और तैराकों की टीम तैनात

विसर्जन के दौरान किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए सुवासरा पुलिस ने विशेष रणनीति बनाई है। बसई चंबल घाट पर सुवासरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घाट के खतरनाक और गहरे स्थानों को चिन्हित कर वहां बैरिकेडिंग लगाए गई है। पानी में सुरक्षा के लिए अनुभवी गोताखोरों की टीम, नाव और रस्सियों के साथ लगातार गश्त की है।

मंदसौर पुलिस की विशेष निगरानी

मंदसौर जिले के सभी घाट सहित सभी विसर्जन स्थलों पर विशेष निगरानी रखी है। असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों पर सख्त नजर रखी है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गहरे पानी में न जाएं, बच्चों का विशेष ध्यान रखें और शराब पीकर घाट पर न आएं।

शांतिपूर्ण विसर्जन की अपील

सुवासरा थाना प्रभारी भगवान दास बीरा ने बताया कि “गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित हो, यही हमारी प्राथमिकता है। सभी समितियों से समन्वय बनाया गया है। श्रद्धालु प्रशासन का सहयोग करें।

श्रद्धालुओं की खुशी में ही हमारी खुशी है सुवासरा पुलिस,

बसई चंबल नदी घाट पर सुबह से ही भारी भीड़ है। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के बीच सुवासरा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। विसर्जन स्थलों पर पुख्ता इंतजाम, गोताखोर टीम, बैरिकेडिंग और लगातार गश्त से श्रद्धालु खुद को बेहद सुरक्षित महसूस किया हैं।

गोताखोर टीम और पुलिस की इस मानवीय और मुस्तैद कार्यशैली के चलते अब तक विसर्जन पूरी तरह शांतिपूर्ण चला। घाट पर आए श्रद्धालुओं ने भी सुवासरा पुलिस के इस सेवाभाव को सलाम किया है।,

आज सुबह से ही ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ प्रतिमाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस की मुस्तैदी से श्रद्धालुओं में भी सुरक्षा को लेकर संतोष रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}