समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 25 सितंबर 20226 शुक्रवार

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान
फतेहपुर सीकली शिविर में 80 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
विद्यार्थी अपने अध्ययन क्षमता को विकसित करते रहे – कलेक्टर श्री सिंह
शिविर में ग्रामीण जनों की समस्याओं का निराकरण किया गया
मंदसौर 24 सितंबर 2026 / मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत सीतामऊ विकासखंड के ग्राम फतेहपुर सीकली में गुरूवार को शिविर संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा फतेहपुर सीकली में आवेदकों की समस्साएं सूनी गई तथा मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण किया गया । इस अवसर पर 378 समस्याएं शिकायतें प्राप्त हुई। 80 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। इसके अलावा 298 शिकायतों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने ग्राम बिशनिया, मोतीपुरा एवं केलुखेड़ी गांव का भ्रमण किया। ग्राम बिशनिया में प्राथमिक सहकारी सक्षम संस्था का निरीक्षण किया तथा व्यवस्था का जायजा लिया। उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राहीयों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री के बारे में चर्चा की एवं स्टाफ पंजी रजिस्टर का अवलोकन किया। पौधारोपण भी किया गया।
ग्राम मोतीपुरा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया वहां पर मरीजों से चर्चा की एवं ओपीडी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया पोषण ट्रेकर के संबंध में चर्चा की एवं बच्चों से संवाद किया। पीएम श्री विद्यालय मोतीपुरा में विकसित भारत के अंतर्गत बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां पर बच्चों द्वारा लगाई गई चित्रकला पेंटिंग का अवलोकन किया।
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने कहा कि बच्चे सोचने समझने की क्षमता विकसित करते रहें अपनी पहचान बनाएं, अच्छा सोचे महापुरूषों को उदाहरण मानकर कार्य करें
सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह ने कहा कि बच्चे खुब मन लगाकर पढाई करें अपने गांव, शहर व प्रदेश का नाम रोशन करना है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्राम बोलिया, रहीमगढ़, खेताखेड़ा, शक्करखेड़ी, एवं सुवासरा नगर परिषद का कोई एक वार्ड, नाहरगढ़, कचनारा, खजूरमाण्डा, खजूरीचंद्रावत, रणायरा, प्रतापपुरा, झलारा, कोटड़ाबहादूर, बेटीखेड़ी, पायाखेड़ी, रामगढ़, बर्डियागुर्जर, गाडरिया, अरिनयागौड़, बाजखेड़ी, खजूरीगौड़, जमुनिया, कोटड़ामाता, सेदराकरनाली, काचरिया, बोरखेड़ीजागीर, कोटपिपलिया, शक्करखेड़ीजागीर, धलपट का भ्रमण किया गया।
–00–
सुवासरा: शिवाजी पार्क का विधायक डंग व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पाटीदार के कर कमल द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया
पंकज बैरागी,
सुवासरा -नगर में स्थानीय अस्पताल रोड स्थित संत शिरोमणि रविदास सिविल अस्पताल के समीप नगर परिषद सुवासरा द्वारा करीब 85 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शिवाजी पार्क का भव्य शुभारंभ बुधवार, 23 सितंबर 2026 को शाम 7:30 बजे किया गया।
शिवाजी पार्क का शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक हरदीप सिंह डंग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार सीतामऊ जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रोदुलाल वर्मा (तूफान वर्मा)नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सविता डॉ. बालाराम परिहार के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर के जैन समाज के प्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई (तरनोद), अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामरतन आतरेला, महामंत्री, वसई मंडल अध्यक्ष जुझार सिंह, महामंत्री, सभापति सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुवासरा नगर परिषद के एंकर दिनेश गुप्ता ने किया। अंत में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सविता डॉ. बालाराम परिहार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
–00–
सेवा संकल्प अभियान के तहत गणेश चौक पर नुक्कड़ नाटक आयोजित
विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सेवा भावना का संदेश
सुवासरा । महाराणा प्रताप शासकीय महाविद्यालय सुवासरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में “सेवा संकल्प अभियान-2026” के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में “नमो सेवा—अनकही कहानियां” विषय पर नगर के गणेश चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य प्रो. सुरेश देवड़ा के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश एस्के के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॉ. प्रकाश एस्के ने नगरवासियों को सेवा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक में सेवा का भाव होना आवश्यक है। किसी जरूरतमंद की मदद करना, प्यासे को पानी पिलाना अथवा किसी भटके हुए व्यक्ति को रास्ता दिखाना भी सेवा का ही रूप है।
उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया गया है। इसी सेवा भावना का संदेश विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए नगरवासियों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से समाज में सहयोग, सहायता, संवेदनशीलता एवं मानवता की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालयीन स्टाफ से डॉ. सुमन भंवर, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश एस्के, महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
–00–
सुवासरा सरस्वती शिशु मंदिर में पत्रकार वार्ता सम्पन्न
स्वतंत्रता संग्राम के गौरव और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना
पंकज बैरागी
सुवासरा। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, सुवासरा में 24 सितंबर गुरवार, को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में विद्यालय परिवार की ओर से आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 सितंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम के गौरव और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
पत्रकार वार्ता में प्राचार्य *श्री संतोष यादव* ने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा देशभर में *‘वंदे मातरम्’* के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुवासरा के सरस्वती शिशु मंदिर में भी सामूहिक रूप से *‘वंदे मातरम्’* गीत का गायन किया जाएगा। विद्यालय परिवार के अनुसार, ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक रहा है। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा नगरवासियों को एक साथ जोड़कर राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय परिवार द्वारा आमंत्रण भी दिया गया है। पत्रकार वार्ता में जानकारी दी गई कि 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा।
इसमें मुख्य वक्ता के रूप में *श्रीमती हेमलता रत्नावत समित सदस्या श्यामगढ़ कार्यक्रम अध्यक्षता श्री विरेन्द्र जी जैन समित अध्यक्ष विशेष अतिथि श्री मोहन लाल जी सूर्यवंशी रहेंगे। देश के लाखों लोग एक साथ, एक स्वर और एक लय में ‘वंदे मातरम्’ गीत का सामूहिक गायन कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रयास का हिस्सा बनेंगे। सुवासरा में भी इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण आयोजन को लेकर विद्यालय परिवार में उत्साह है। पत्रकार वार्ता के दौरान विद्यालय परिवार ने नागरिकों से कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने और सामूहिक गायन में सहभागिता करने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर है। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर परिवार ने नगरवासियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर शिशु मन्दिर समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र जैन व सचिव श्री पुरुषोत्तम जी व्यास मंचासिन रहे।
–00-
रुणीजा आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्टर : पंकज बैरागी
सुवासरा – ग्राम पंचायत रुणीजा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर 22 सितंबर 2026 को पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य विजय बागड़ी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती विद्या पांडे, सरपंच श्रीमती भावना डांगी, कांतिलाल दुर्गा, मंत्री साहब, कालूराम सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सहायिका, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों सहित अन्य लाभार्थियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पोषण के महत्व, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य और उचित पोषण को लेकर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए पोषण माह कार्यक्रम का समापन किया गया।
–00–
अनंत चतुर्दशी पर्व की धूम: शुक्रवार को निकलेगा भव्य चल समारोह, सजेगा सांवरिया सेठ का अलौकिक दरबार
सुवासरा। नगर में अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व इस वर्ष भी अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार को नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पर्व को लेकर पूरे नगर में उत्सव का माहौल है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
शुक्रवार को निकलने वाले चल समारोह में विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित भव्य एवं कलात्मक झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही परंपरा के अनुसार व्यायाम शाला के उस्तादों और युवा कलाकारों द्वारा शौर्य व साहस का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामों और करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा।
हमारे युवा कलाकार पिछले कई दिनों से पारंपरिक कलाओं और अखाड़े के करतबों का कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। इस वर्ष चल समारोह में नगरवासियों को शौर्य और अनुशासित कला का बेजोड़ संगम देखने को मिलेगा।
समारोह के विशेष आकर्षण के रूप में श्री सांवरिया सेठ भक्त मंडल द्वारा एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
रात्रि 8:00 बजे से पुराना बस स्टैंड परिसर में भगवान श्री सांवरिया सेठ का अलौकिक एवं भव्य दरबार सजाया जाएगा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक बबलू राजस्थानी अपनी सुमधुर वाणी में भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
श्री सांवरिया सेठ भक्त मंडल के आयोजकों ने बताया:
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सांवरिया सेठ के दरबार को विशेष रूप से अलौकिक रूप दिया जा रहा है। प्रसिद्ध भजन गायक बबलू राजस्थानी की प्रस्तुति को लेकर केवल सुवासरा ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालुओं में भी भारी उत्साह है। हम सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील करते हैं।
नगर भर में लगेंगे विभिन्न व्यंजनों के सेवा स्टॉल
चल समारोह के मार्ग में श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए नगर के मुख्य चौराहों व स्थानों पर स्थानीय भक्तों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों, फलाहार और पेयजल के नि:शुल्क स्टॉल लगाए जाएंगे। पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान रखा गया है।
–00–
उद्यम संवाद में शासन की योजनाओं से लाभान्वित उद्यमियों ने प्रस्तुत की अपनी सफलता की कहानियां
मंदसौर 24 सितंबर 2026 / मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिले के सीतामऊ में उधम संवाद आयोजित हुआ। इस दौरान शासन की कल्याणकारी योजनाओं की मदद से उद्यमी बने युवाओं द्वारा अपनी सफलता की कहानीयां उद्यम संवाद कार्यक्रम के तहत प्रस्तुत की गई।
इस दौरान श्री कपिल शर्मा ने ड्रैगन फ्रूट, श्री पूरन फरक्या ने टूरिज्म, श्री देवीप्रताप, श्री पीयूष जैन ने सीएनजी प्लांट, श्री तरुण अग्रवाल ने एटीएम, श्री योगेश माली ने फूलों की खेती, श्री मनीष पाटीदार ने गार्लिक पेस्ट तथा श्री हरिओम पाटीदार द्वारा हर्बल उत्पादों के उद्यम में अपनी सफलता पर जानकारी प्रस्तुत की तथा अन्य व्यक्तियों को भी शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने नवीन उद्यमियों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश शासन सदैव युवाओं के साथ है युवाओं को उद्योग लगाने में मदद देने हेतु शासन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहा है सभी व्यक्ति योजनाओं का लाभ उठाएं।
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने कहा कि उद्यमियों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नए उद्यम स्थापित करना चाहिए ताकि स्वयं आत्मनिर्भर बने एवं अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार दे सके जिले में उद्यम लगाने में शासन प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्रीमती शिवानी गर्ग, महाप्रबंधक उद्योग श्री मंगल रैकवार, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री सोलंकी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। फोटो संलग्न
–00–
नमो सेवा अनकही कहानियां अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए
मंदसौर 24 सितंबर 2026 / सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत नमो सेवा एवं अनकही कहानी कार्यक्रम के अंतर्गत संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा जिले में 24 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। इसके अंतर्गत मंदसौर में रानी लक्ष्मीबाई चौराहा, घंटाघर चौराहा, मंडी परिसर पपिलियामंडी के गांधी चौक में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। विगत बुधवार को भी विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया था। जिनमे देर शाम को ग्राम भालोट में नुक्कड़ नाटक आयोजन हुआ।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित नुक्कड़ नाटको के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनसेवा से जुड़ी अनकही कहानियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है जिन्हें उपस्थित दर्शकों द्वारा सराहना मिल रही है।
नुक्कड़ नाटकों के दौरान श्री विक्रम सिंह आंजना, श्री भेरूलाल सेन, श्री राम प्रसाद शर्मा, श्री मानसिंह आंजना, श्री जसवंत सिंह आंजना, श्री शांतिलाल गुर्जर, श्री हरि बल्लभ शर्मा, श्री दशरथ सिंह आंजना, श्री रामलाल चौहान, श्री भवन लाल चौहान, श्री भेरूलाल चौहान, श्री राधे श्याम सूर्यवंशी, श्री प्रकाश सेन, श्री मंगल प्रजापत, श्री मुकेश प्रजापत, श्री भगतराम प्रजापत, श्री अंबालाल सूर्यवंशी, श्री रमेश सूर्यवंशी, श्री भेरूलाल परिहार, श्री विजय सिंह आंजना आदि उपस्थित थे।
–00–
राकेश पूर्व में किसी अन्य का वाहन चलाते थे अब स्वयं वाहन मालिक बने
मंदसौर 24 सितंबर 2026 / शासन की संत रविदास स्वरोजगार योजना की मदद से जिले के ग्राम दलपत के रहने वाले राकेश अब स्वयं के वाहन के मालिक बन गए हैं जबकि पहले वह किसी अन्य के वाहन पर ड्राइवरी करते थे।
राकेश के जीवन में शासन की योजना की मदद से खुशहाली भरा बदलाव आया है जिसके लिए वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं। राकेश द्वारा विभाग में संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना में समस्त पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2024 – 25 में ऑनलाइन आवेदन किया उनका आवेदन बैंक ऑफ़ इंडिया की सुवासरा शाखा द्वारा 2024 – 25 में ही स्वीकृत करके 6 लाख रूपये की राशि स्वीकृत कर वितरण कर दी गई। इस राशि से राकेश ने स्वयं का लोडिंग वाहन खरीद कर उसे किराए पर अथवा स्वयं चला कर काम शुरू कर दिया। उन्हें 30 हजार रूपये से 35 हजार रूपये प्रति माह की आमदनी मिलने लगी है। राकेश 14 हजार रुपए प्रतिमाह बैंक किस्त भी आसानी से भर देते हैं। अब उनके परिवार का भरण पोषण भी बहुत अच्छे से होता है जीवन स्तर में अपेक्षा अनुसार सुधार आ गया है। राकेश सुवासरा के अलावा अपने लोडिंग वाहन से चित्तौड़गढ़, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर तथा अन्य शहरों तक माल ढुलाई का कार्य कर लेते हैं राकेश का मोबाइल नंबर 9589 401248 है।
–00-
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विधायक श्री डंग तथा कलेक्टर श्री सिंह द्वारा ग्रामीणों से संवाद तथा संस्थाओं का निरीक्षण किया गया
समस्याओं का निराकरण किया
मंदसौर 24 सितंबर 2026 / मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के सीतामऊ क्षेत्र में विधायक श्री हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों से संवाद किया उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया समय सीमाओं वाली समस्याओं के निराकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान विधायक तथा कलेक्टर द्वारा ग्राम केलूखेड़ी में बायोग्रीन प्लांट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्लांट की कार्यप्रणाली उत्पादन क्षमता और संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने प्लांट परिसर का भ्रमण कर तकनीकी व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम सुश्री शिवानी गर्ग सहित जनपद पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद थे।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत विधायक श्री हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा ग्राम बिशनिया में सहकारी संस्था तथा उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने राशन के स्टॉक एवं हितग्राहियों को वितरण की गई सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
विधायक तथा कलेक्टर द्वारा ग्राम मोतीपुरा में प्रधानमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र तथा पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण भी किया गया। शैक्षणिक व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
—00–
सेवा संकल्प अभियान
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कार्यशाला मैं विधायक तथा कलेक्टर हुए सम्मिलित
मंदसौर 24 सितंबर 2026 / सेवा संकल्प अभियान एवं मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में पीएम श्री स्कूल मोतीपुरा में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला अंतर्गत टीबी की बीमारी से बचाव उपचार लक्षण के बारे में बताया गया। टीबी मरीजों को पोषण आहार योजना अंतर्गत निश्चय मित्र बनते हुए फूड बकेट वितरण किया तथा हेल्थ कैम्प का आयोजन करते हुए एक्स-रे जांच की गई।
–00–
सेवा संकल्प अभियान
नमो सेवा अनकही कहानियों के अंतर्गत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन
मंदसौर 24 सितंबर 2026 / सेवा संकल्प अभियान नमो सेवा अनकही कहानीयों के तहत जिले में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं एवं जन सेवा से जुड़ी अनकही कहानियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है।
नुक्कड़ नाटक का आयोजन 25 सितंबर को विकासखंड सीतामऊ के चौराहा सीतामऊ, बस स्टैंड कयामपुर, बस स्टैंड खेता खेड़ा, डाबर मैदान बसई, 52 क्वार्टर सुवासरा में आयोजित होंगे इसी प्रकार 25 सितंबर को विकासखंड गरोठ के अंतर्गत श्री शिव हनुमान मंदिर शामगढ़, बजरंगबली चौराहा बेलखेड़ा, खड़ावदा चौराहा तथा बस स्टैंड बोलिया में नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे। इसी तरह 26 सितंबर को विकासखंड भानपुरा के विजय स्तंभ भानपुरा तथा भेरूजी चौराहा लोटखेड़ी में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया जाएगा।
–00–
‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष पर कल मंदसौर के विद्यालयों में गूंजेगा राष्ट्रगीत, ‘नमामि भारतम्’ के तहत व्यापक तैयारियां
मंदसौर:-विद्या भारती द्वारा एक समय में एक तारीख को भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा के अमर गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में कल 25 सितंबर 2026 को शहर में एक विशाल राष्ट्रभक्ति अभियान का आयोजन होने जा रहा है। *विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केशव नगर, मंदसौर की ओर से इस विशेष सामूहिक गायन कार्यक्रम ‘नमामि भारतम्’ की रूपरेखा तैयार की गई है।* इस अभियान के अंतर्गत कल प्रातः 11:00 बजे एक ही समय पर मंदसौर शहर के विभिन्न विद्यालयों में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जाएगा। मुख्य आयोजन केशव नगर स्थित विद्यालय परिसर में होगा। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए विद्यालयों के पूर्व छात्र, आचार्य-दीदी , अभिभावक, समिति परिवार और प्रबुद्ध समाजजन एक साथ एकत्रित होंगे।
*आयोजन का मुख्य उद्देश्य* -विद्यालय परिवार के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सामूहिक गायन करना नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी को राष्ट्रगीत के पीछे निहित स्वतंत्रता के इतिहास, आत्मसम्मान, मातृभूमि-प्रेम, त्याग, एकता और राष्ट्रीय चेतना से गहराई से परिचित कराना है। ‘नमामि भारतम्’ के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़ते हुए देशभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को हर घर तक पहुंचाने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
–00–
सीतामऊ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
सीतामऊ। नगर के बस स्टैंड पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण और बिगड़ती यातायात व्यवस्था के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गुरुवार को भी बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब हिंगलाज बस के ब्रेक में तकनीकी खराबी आने के कारण ब्रेक फेल हो गए।
घटना के दौरान बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि चालक समय रहते बस को नियंत्रित नहीं कर पाता, तो बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों एवं अन्य लोगों के साथ गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
घटना के बाद बस स्टैंड की यातायात व्यवस्था और यहां लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानों, ठेलों एवं अन्य अतिक्रमण के कारण आवागमन में परेशानी होने की बात सामने आती रहती है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन द्वारा बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए, ताकि यात्रियों और आम नागरिकों को परेशानी न हो और भविष्य में किसी बड़े हादसे की स्थिति उत्पन्न न हो।
अब सवाल यह है कि यदि बस चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया, तो भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए जिम्मेदार विभाग कब ठोस कदम उठाएगा?
–00–
केलूखेड़ी CNG प्लांट का कलेक्टर और विधायक ने किया निरीक्षण
केलूखेड़ी/सुवासरा। केलूखेड़ी स्थित CNG प्लांट का जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग जिला पंचायत CEO अनुकूल जैन सहित अधिकारियों के दल ने सघन निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान प्लांट की कार्यप्रणाली उत्पादन क्षमता और संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया अधिकारियों ने प्लांट परिसर का भ्रमण कर तकनीकी व्यवस्थाओं को देखा इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग सहित जनपद पंचायत कर्मचारीगण मौजूद थे।
–00–
आधार में नाम अपडेट कराने के लिए संशोधित SOP जारी
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा आधार में नाम अपडेट कराने की प्रक्रिया को लेकर संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (Standard Operating Procedure – SOP) जारी की गई है। यह SOP आधार संख्या धारकों को अलग-अलग परिस्थितियों में नाम में सुधार या बदलाव कराने की प्रक्रिया को स्पष्ट करती है।
नई SOP के अनुसार आधार में नाम अपडेट कराने के लिए संबंधित व्यक्ति को निर्धारित पहचान प्रमाण (Proof of Identity – PoI), संबंध प्रमाण (Proof of Relationship – PoR) तथा आवश्यकता के अनुसार शपथ-पत्र (Affidavit) और राजपत्र अधिसूचना (Gazette Notification) प्रस्तुत करनी होगी।
SOP में नाम अपडेट के विभिन्न मामलों को अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया है। इनमें मामूली नाम परिवर्तन (Minor Name Change), डेटा एंट्री की गलती (Data Entry Error), क्षेत्रीय भाषा में नाम की गलती, विवाह या तलाक के बाद उपनाम (Surname) में बदलाव, लिंग परिवर्तन के कारण नाम में बदलाव, बच्चों के नाम में(baby) बदलाव तथा नाम से रैंक, पदनाम या अन्य उपसर्ग हटाने जैसे मामले शामिल हैं।
मामूली नाम परिवर्तन के अंतर्गत नाम की वर्तनी में मामूली सुधार, Middle Name या Last Name जोड़ना या हटाना, नाम के क्रम में बदलाव तथा संक्षिप्त नाम को पूरा करना जैसे मामले शामिल किए गए हैं।
यदि आधार में नाम डेटा एंट्री की गलती के कारण गलत दर्ज हो गया है, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार Affidavit के साथ आवश्यक पहचान/संबंध प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। नाबालिगों के लिए इस संबंध में अलग प्रक्रिया और शपथ-पत्र का प्रावधान किया गया है।
विवाह या तलाक के बाद महिला के Surname में बदलाव के लिए Affidavit और PoI प्रस्तुत करना होगा। इसी प्रकार 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के “Baby of” के रूप में दर्ज नाम को वास्तविक नाम से अपडेट करने के लिए निर्धारित PoR प्रस्तुत करना होगा।
आधार में नाम के साथ दर्ज Rank, Designation, Shri, Smt, Mr, Ms, Dr आदि जैसे Prefix हटाने तथा नाम में अनावश्यक Dot (.) या गलत Capital Letters को ठीक करने के लिए भी SOP में प्रक्रिया निर्धारित की गई है। ऐसे कुछ मामलों में किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।
यदि नाम में पूरी तरह बदलाव होता है और इसे Major Name Change माना जाता है, तो निर्धारित पहचान प्रमाण के साथ Gazette Notification प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
UIDAI ने स्पष्ट किया है कि नाम अपडेट के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों की प्रामाणिकता (Genuineness) की जांच की जाएगी। नई SOP परिपत्र जारी होने की तारीख से लागू होगी।
यह संशोधित SOP आधार में नाम अपडेट से जुड़े विभिन्न मामलों में प्रक्रिया को स्पष्ट करने और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में आधार संख्या धारकों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जारी की गई है।
—00–
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी चरम पर! 20 कुरकुरे खाने वाले बच्चों से 700 से 1000 रुपए की वसूली वार्षिकोत्सव के नाम पर
जिला शिक्षा अधिकारी को इस ओर ध्यान देकर संज्ञान लेना चाहिए जिससे अभिभावकों को राहत मिल सके
सीतामऊ– नगर में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है वार्षिकोत्सव के नाम पर अभिभावकों की जेब पर डाका डाला जा रहा है एक कटीपय स्कूल द्वारा अभिभावकों को एक मैसेज जारी किया गया की विद्यालय द्वारा अक्टूबर 2026 में एक भव्य वार्षिकोत्सव आयोजित करने का निर्णय PTA की बैठक में लिया गया है इस हेतु प्रत्येक विद्यार्थी से वार्षिकोत्सव अंशदान लिया जाएगा जिसमें NUR, LKG, UKG से ₹700 और कक्षा 1 से 12वीं तक से ₹1,000 यह राशि 2-3 दिवस के अंदर जमा करें अभिभावक कहां से लाए पैसे? जो नर्सरी का बच्चा ₹20 के कुरकुरे खाकर खुश हो जाता है उसके नाम पर ₹700 कॉस्ट्यूम, मेकअप कोरियोग्राफी के नाम पर वसूला जा रहा है, जो एक गरीब परिवार के लिए बहुत बड़ी रकम है
PTA के नाम पर खानापूर्ति स्कूल लिख रहा है PTA की बैठक में निर्णय लिया गया जबकि अधिकांश अभि भावकों का कहना है उन्हें तो बैठक की सूचना तक नहीं दी गई 2-3 दिन में पैसा दो वरना बच्चा फंक्शन में नहीं बैठेगा: इस तरह की धमकी भरी भाषा से अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है। कटीपय अभिभावकों का कहना है
नियम क्या कहता है?मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस विनियमन) अधिनियम के अनुसार कोई भी स्कूल फीस के अलावा इस तरह का अनिवार्य अंशदान नहीं ले सकता वार्षिकोत्सव स्वैच्छिक होना चाहिए अनिवार्य नहीं शिक्षा विभाग को ऐसे स्कूलों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए
–00-
खाद्य विभाग ओचक निरीक्षण किया एवं सेंपलिंग कि कार्यवाही
शामगढ़ में खाद्य विभाग धीरेन्द्र सिंह जादौन नायब तहसीलदार भीमसिंह खराड़ी साथ पुलिस प्रशासन कि टीम ने श्री नाथ मावा भंडार और जिशान दूध डेयरी शामगढ़ सहित सगोरिया में प्रकाश नमकीन पर ओचक निरीक्षण किया एवं सेंपलिंग कि कार्यवाही कि गई
–00–
सीतामऊ क्षेत्र के गांव सेमलिया रानी में बालाजी मंदिर कुवे के पास मगरमच्छ दिखाई दिया है।
–00–
मंदसौर पुलिस थाना दलौदा पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ 40 ग्राम स्मैक व 1.5 किलोग्राम डोडाचूरा किया जप्त
–00–
सीतामऊ न्यायालय द्वारा तत्कालीन थाना प्रभारी रहे अमित सोनी के ऊपर जानलेवा हमले में आरोपी अमजद पठान को 5 साल की सजा.!एवं अन्य को 2 – 2 साल की सजा .!
–00–
पंचायत सचिवों को बड़ी सौगात! आयुष्मान भारत निरामयम् में मिलेगा 5 लाख तक का स्वास्थ्य लाभ
भोपाल।मध्यप्रदेश के पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंचायत राज संचालनालय भोपाल ने आदेश क्रमांक 15984 दिनांक 21/09/2026 जारी किया है
आदेश में क्या है?
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पत्र के अनुसार आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना के तहत अब प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा, उषा, आशा सुपरवाइजर, कोटवार और संविदा कर्मियों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार *5 लाख रुपये* तक का निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ मिलेगा।
अभी तक क्या हुआ?
संचालनालय ने पहले भी पत्र क्र. 8949 दिनांक 12.07.2024 और 15259 दिनांक 29.10.2024 के द्वारा सभी जिलों से पात्र पंचायत सचिवों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में मांगी थी, लेकिन मंदसौर, उज्जैन, खण्डवा और अनूपपुर को छोड़कर बाकी जिलों ने आज तक जानकारी नहीं भेजी है। इसको लेकर म.प्र. पंचायत सचिव संगठन ने मंत्री पंचायत ग्रामीण विकास को ज्ञापन भी दिया था।
अब नया निर्देश –
सभी जिला पंचायत CEO (मंदसौर, उज्जैन, खण्डवा, अनूपपुर को छोड़कर) को 01 सप्ताह के अंदर सभी पात्र ग्राम पंचायत सचिवों की जानकारी कार्यालय आयुष्मान भारत निरामयम्, लोक स्वास्थ्य विभाग भोपाल को भेजने और उसकी प्रति पंचायत राज संचालनालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं



