गरोठमंदसौर जिला

राजनीति की जुगल जोड़ी अब कथा पंडाल में – पुण्य की राह पर दिनेश और बालकृष्ण पाटीदार

राजनीति की जुगल जोड़ी अब कथा पंडाल में – पुण्य की राह पर दिनेश और बालकृष्ण पाटीदार

गरोठ।भाजपा पिछड़ा मोर्चा की राजनीति में जिस जोडी की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, वही जोड़ी अब भागवत कथा में पुण्य कमाती नजर आ रही है!

जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार और मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण पाटीदार – पिछड़ा मोर्चा भाजपा की ये जुगल जोड़ी दिन में संगठन को मजबूत करती है, तो शाम होते ही कथा पंडाल में पहुंचकर धर्म लाभ लेती है।

ग्राम गुराडीया माता में चल रही श्रीमद् भागवत कथा मेंदिनेश पाटीदार श्रद्धालु के रूप में पंडित शांतिलाल जी के मुखारविंद से हों रही कथा में बेठकर न सिर्फ पुण्य कमा रहे बल्कि कार्यकर्ताओं को भी धर्म और संस्कृति से जोड़ने का संदेश दे रहे हैं।

लोग कह रहे हैं – “राजनीति के साथ-साथ धर्मनीति भी, यही है भाजपा की असली पहचान!”

ये तस्वीर है भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार और मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण पाटीदार की – राजनीति के मंच पर तो ये जोड़ी हमेशा साथ रहती है, अब भक्ति के मंच पर भी साथ दिखी!

दोनों नेताओं ने कहा – “संगठन का काम है समाज को जोड़ना और भागवत कथा का काम है आत्मा को जोड़ना। हम दोनों काम एक साथ कर रहे हैं।

=================================

भानपुरा तहसील के ग्राम साजलपुर में साध्वी अर्पणा जी मेनारिया के मुखारविंद से श्री बही भक्ति की धारा

================================

भानपुरा तहसील के ग्राम संजलपुर में श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन।

पिछड़ा मोर्चा के पुर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण पाटीदार दोनों नेताओं की यह जुगल जोड़ी कथा परिसर में कथा श्रवण करने पहुंचे

कथा का श्रवण कर धर्म, भक्ति एवं संस्कारों की पावन धारा में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

परम पूज्य गुरु माता साध्वी पीठाधीश्वर सुश्री अपर्णा जी मेनारिया (शामगढ़) मीरा आश्रम गंधेर प्रतापगढ़ राजस्थान के मुखारविंद से हो रही कथा ने आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मक भावों से मन को अभिभूत कर दिया।

तस्वीरों में साफ दिख रहा है – कथा मंच पर फूलों से सजी व्यासपीठ पर विराजमान साध्वी जी, बाल गोपाल के स्वरूप में सजे बालक, वामन भाजपा अवतार की झलक और श्रद्धालुओं की भारी भीड़। श्रद्धालुओं ने व्यासपीठ का सम्मान कर आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}