कचनारा की बेटी अंजली गुप्ता ने मेहंदी कला से उकेरी बाबा रामदेव जी की छवि, जन्मोत्सव पर बनाई अनोखी तस्वीर

कचनारा की बेटी अंजली गुप्ता ने मेहंदी कला से उकेरी बाबा रामदेव जी की छवि, जन्मोत्सव पर बनाई अनोखी तस्वीर
सालरिया -लोक देवता बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कचनारा की प्रतिभाशाली कलाकार अंजना गुप्ता ने अपनी अनूठी कला से बाबा रामदेव जी को अनोखी श्रद्धांजलि दी। अंजना ने कागज पर कैनवास की तरह केवल मेहंदी का उपयोग करके बाबा रामदेव जी का बेहद आकर्षक और जीवंत पोर्ट्रेट (चित्र) तैयार किया है।
जन्मोत्सव की खुशी में बनाई गई इस विशेष कलाकृति में बाबा रामदेव जी के स्वरूप और उनके घोड़े की बारीक आकृतियों को मेहंदी के बारीक कोण से उकेरा गया है। अंजना गुप्ता द्वारा बनाई गई इस तस्वीर को देखकर स्थानीय लोग और श्रद्धालु उनकी कलात्मक प्रतिभा की जमकर सराहना कर रहे हैं।
अंजना ने बताया कि बाबा रामदेव जी के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा है और वे हर विशेष अवसर पर अपनी कला के माध्यम से भक्ति भाव व्यक्त करती हैं। उनकी यह खूबसूरत मेहंदी आर्ट सोशल मीडिया और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।



