मंदसौर जिला

तुरकिया नई आबादी में प्राचीन श्री बाबा रामदेव जी मंदिर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन

तुरकिया नई आबादी में प्राचीन श्री बाबा रामदेव जी मंदिर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन

पप्पू सोलंकी की रिपोर्ट….✍️

तुरकिया।प्राचीन श्री बाबा रामदेव जी मंदिर नई आबादी स्थित रिछा रुडी के नाम से प्रसिद्ध स्थान पर दो दिवसीय मेले का आयोजन दिनांक 13 और 14 सितंबर 2026 रविवार सोमवार को लगेगा। श्री बाबा रामदेव जी का यह मेला 76 वर्षों से लगातार साल में दो बार लग रहा है मेले में बाबा रामदेव जी के दर्शन हेतु आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण उमड़ेंगे। रिछा रुडी पर आयोजित होने वाला मेला धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। प्रतिवर्ष मेले में दूर दराज एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी ही संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर बाबा रामदेव जी के दर्शन करते हैं। मेले में बाबाराम देवजी के जयकारों एवं भजनों से भक्तिमय हो उठता है। मेले में खासकर महिलाएं बच्चे ओर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। साथ ही बैंड बाजे व डीजे की धुन पर ढोल धमाके के साथ सैकड़ो की संख्या में ध्वज लेकर बाबा के दर्शन करने आते हैं और यहां महा आरती कर दर्शन का लाभ लेते हैं इस वर्ष मेला प्रबंध समिति ने दो दिवसीय मेला लगाने का निर्णय लिया है । इस वर्ष मेले में स्वच्छता को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। मेला प्रबंध समिति ने आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले एवं दर्शन का लाभ ले। यह मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि क्षेत्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि व्यवस्था में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}