मंदसौर जिले के तस्कर गुजरात में पकड़ाए, 4.50 करोड़ की एमडी ड्रग्स जप्त

मंदसौर जिले के तस्कर गुजरात में पकड़ाए, 4.50 करोड़ की एमडी ड्रग्स जप्त
मंदसौर/ अहमदाबाद (गुजरात). शहर की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई कर नरोडा क्षेत्र के हंसपुरा चार रास्ता के पास से मंदसौर (मप्र) जिले के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 939 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बरामद की गई। घरेलू बाजार में कीमत करीब 28 लाख और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4.50 करोड़ रुपए आंकी गई है। क्राइम ब्रांच उपायुक्त (डीसीपी) अजीत राज्यान ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि मप्र के तीन लोग कार से नशीले पदार्थ की डिलीवरी देने आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने हंसपुरा चार रास्ता के पास घेराबंदी की।
संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली तो 939 ग्राम कमड़ी करके अलावा तीन मोबाइल फोन और वाहन समेत कुल 31 लाख रुपए का अन्य सामान जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मंदसौर जिले की सीतामऊ तहसील के दीपाखेडा गांव निवासी असलम पिंजारा मंसूरी (29), अमलावद गांव निवासी शेजाद मंसूरी (22) और मंदसौर के इंदिरा कॉलोनी वार्ड 40 निवासी इमरान मंसूरी (28) शामिल है।
10 दिन की रिमांड पर
यह आरोपी इंदिरा कॉलोनी (मंदसौर) के इमरान पठान उर्फ लाला के कहने पर ड्रग्स लाए थे। अहमदाबाद में तय व्यक्ति को देनी थी। आरोपी अब 10 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।



