मंदसौरमध्यप्रदेश
विकास कौशल योजना धांधली: राज्य सूचना आयोग ने सुवासरा के अधिकारियों को 15 दिन में जानकारी देने के दिए आदेश

विकास कौशल योजना धांधली: राज्य सूचना आयोग ने सुवासरा के अधिकारियों को 15 दिन में जानकारी देने के दिए आदेश
सुवासरा -नगर परिषद की ‘विकास कौशल योजना’ में हुई कथित धांधली के मामले में 10 सितंबर को मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपील पर सुनवाई हुई। प्रकरण में आयोग ने तत्कालीन लोक सूचना अधिकारी संजय सिंह राठौर और वर्तमान लोकसूचना अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था।
सुनवाई के दौरान अपीलार्थी के अभिभाषक एडवोकेट मनीष शर्मा एवं पत्रकार संजय महाजन द्वारा आयोग के समक्ष प्रभावी व सफल पैरवी की गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद राज्य सूचना आयोग ने संबंधित दोनों लोकसूचना अधिकारियों को 15 दिवस के भीतर प्रकरण से जुड़ी चाही गई संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने तथा दस्तावेजों का अवलोकन कराने के सख्त आदेश जारी किए हैं।



