विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष में आयोजित हुई फोटो प्रतियोगिता

प्रतियोगिताओं से फोटोग्राफी कला को प्रोत्साहन मिलता हैं
पंकज परमार ने जीता प्रथम पुरस्कार, तुलसी रेगर द्वितीय, दीपक माली रहे तृतीय
मंदसौर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटो जर्नलिस्ट ग्रुप, मंदसौर द्वारा मंदसौर शहर की सुंदरता विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने 100 से अधिक फोटो प्रदर्शनी में लगाए। एक से बढ़कर एक फोटो इस प्रदर्शनी में शामिल हुए। गुरूवार सुबह प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। प्रतियोगिता में सीनियर फोटोग्राफर पंकज परमार ने प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं द्वितीय स्थान पर छात्रा तुलसी रेगर रही। तृतीय पुुरस्कार दीपक माली ने जीता। दो सात्वंना पुरस्कार मानसी एवं वंदना चंद्रावत ने जीता। प्रतियोगिता में सभी विजेता प्रतिभागियों को सांसद सुधीर गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार, भाजपा जिला महामंत्री विजय सुराणा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष पुष्पराजसिंह राणा, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी, समाजसेवी नाहरू खां, वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम बटवाल, युवा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष महावीर जैन द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा की फोटोग्राफी एक कला हैं, जिसके माध्यम से हम वे भाव सामने ला सकते हैं जिसे सीधे तौर पर देखने पर महसूस नहीं होते। ऐसी फोटो प्रतियोगिता फोटोग्राफी के क्षेत्र में भविष्य बनाने का सपना देखने वाले बच्चों में सकारात्मकता बढ़ाते हैं। प्रतियोगिता हमें आगे बढ़ने के प्रेरित करती हैं। फोटोग्राफी की इस तरह की प्रतियोगिताएं लगातार होना चाहिये जिससे फोटोेग्राफी कला को प्रोत्साहन मिलता रहेगा। फोटो प्रतियोगिता में विषय बहुत सुंदर रखा गया हैं, सभी प्रतिभागियों ने विषय के अनुरूप बहुत अच्छे फोटो प्रदर्शनी में लगाए हैं। फोटाेग्राफी दिवस पर लगातार 15 वर्षो से प्रतियोगिता आयोजित कर रहे फोटाे जर्नलिस्ट ग्रुप को बहुत बधाई।
नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने कहा की प्रतियोगिता में शामिल सभी फोटो बहुत अच्छे हैं, सभी प्रतिभागियों ने बहुत सुंदर प्रदर्शनी सजाई हैं। इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों की फोटोग्राफी के क्षेत्र में रूचि बढ़ती हैं। अलग-अलग विषयों पर प्रतिवर्ष फोटो प्रतियोगिता आयोजित होना बहुत बड़ा कार्य हैं, फोटो जर्नलिस्ट ग्रप इस तरह की प्रतियोगिताओं के अायोजन लगातार करते रहे, बहुत शुभकामनाएं।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार ने कहा की प्रतियोगिता का विषय बहुत अच्छा हैं। इस तरह के विषय से फोटोग्राफी में रूचि रखने वाले प्रतिभागियों में सकारात्मकता बढ़ती हैं। ऐसी प्रतियोगिता लगातार होना चाहिये।
भाजपा जिला महामंत्री विजय सुराणा ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा की फोटोग्राफी कला का क्षेत्र हैं, इस क्षेत्र में भविष्य में बहुत संभावनाएं हैं।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष पुष्पराजसिंह राणा, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी, समाजसेवी नाहरू खां, वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम बटवाल, युवा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष महावीर जैन द्वारा भी सम्बोधित किया गया।
स्वागत भाषण ग्रुप के जितेन्द्र शर्मा ने देते हुए बताया की जर्नलिस्ट ग्रुप, मंदसौर लगातार 15 साल से फोटो प्रतियोगिता आयोजित कर रहा हैं, विद्यार्थियों और फोटोग्राफी में रूचि रखने वाले नागरिकों की रूचि लगातार बढ़ी हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2100, द्वितीय 1500, तृतीय पुरस्कार 1100 रुपये एवं दो सात्वंना पुरस्कार 500-500 रुपये एवं आकर्षक ट्राफियां प्रदान की गई। समापन समारोह में संचालन नरेन्द्र त्रिवेदी ने किया, आभार ग्रुप के रमेश चौहान ने माना।



