कीचड़ से जूते गंदे ना हो इसलिए बुजुर्ग के कंधे पर चढ़ गया पटवारी, बारिश के नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे साहब

कीचड़ से जूते गंदे ना हो इसलिए बुजुर्ग के कंधे पर चढ़ गया पटवारी, बारिश के नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे साहब
सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है।बताया जा रहा है कि विंध्य क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासन ने पटवारियों को गांव-गांव भेजा है इसी कड़ी में *माटा ग्राम पंचायत के हल्का पटवारी नीलेश नामदेव* फसल नुकसान का सर्वे करने पहुंचे थे
रास्ते में 2 से ढाई मीटर चौड़ा एक छोटा बरसाती नाला आया नाले में इतना ही पानी था कि जूता उतारकर आसानी से पार किया जा सकता था, लेकिन पटवारी को अपने जूते गंदे होने और भीगने का डर था इसलिए उन्होंने खुद नाला पार करने के बजाय 65 साल के बुजुर्ग ललवा केवट की पीठ पर बैठकर नाला पार किया बुजुर्ग पटवारी को कंधे पर बैठाकर नाला पार करा रहा है और पीछे से कोई कह रहा है “गिरा मत देना तुम्हारा खर्चा वही देंगे सबसे हैरानी की बात ये है कि बुजुर्ग ने पटवारी को एक बार नहीं *दो बार कंधे पर बैठाकर नाला पार कराया
वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है ग्रामीणों ने मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की है मामले में
एसडीएम गोपद बनास प्रिया पाठक ने कहा है मामला संज्ञान में आया है प्रशासनिक टीम गांव गई है, बुजुर्ग के बयान के बाद पटवारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।



