चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान का भुगतान लंबित आदेश जारी, फिर भी भुगतान नहीं… आखिर बिल कहां अटके?

विश्वस्त सूत्रों का दावा—“शिष्टाचार” के बिना नहीं होंगे चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान के बिल पारित?
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
प्राथमिक विद्यालय ताल के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक भानुप्रताप शुक्ला सहित अन्य सेवानिवृत्त शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान एवं अर्जित अवकाश नगदीकरण का लाभ अब तक नहीं मिलने का मामला चर्चा में है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जिला शिक्षा अधिकारी, रतलाम द्वारा 11 जून 2026 को चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ देने का आदेश जारी किया जा चुका है, तो फिर सेवानिवृत्त शिक्षकों के बिल अब तक पारित क्यों नहीं हुए?
संबंधित स्तर से बताया गया कि बिल भोपाल से पारित होंगे, लेकिन विश्वस्त सूत्रों के माध्यम से “नीचे से लेकर ऊपर तक शिष्टाचार निभाने” की चर्चा सामने आने का दावा किया गया है। यदि यह चर्चा निराधार है तो विभाग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, और यदि इसमें सच्चाई है तो यह गंभीर जांच का विषय है।
श्री शुक्ला का कहना है कि लंबित देयकों के निराकरण के लिए प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर तक पहुंच चुका है।
सवाल सीधा है—आदेश के बाद भी भुगतान क्यों नहीं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनका अधिकार आखिर कब मिलेगा?



