मंदसौर जिलासीतामऊ
नपं अध्यक्ष शुक्ला उपाध्यक्ष रावत ने नपं कर्मचारियों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

कर्मचारी साकिर खां के सेवानिवृत्त पर किया स्वागत सम्मान

सीतामऊ। नगर परिषद में अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष सुमित रावत के नेतृत्व में एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में परिषद के कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन पर वह मनाया गया। किस अवसर पर कर्मचारियों ने अध्यक्ष मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष सुमित रावत सभापति विवेक सोनगरा सहित उपस्थित जनों ने कर्मचारियों का फुल माला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया वहीं नगर परिषद के महिला पुरुष कर्मचारियों ने राखी बांधकर एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नपं कर्मचारी साकिर खां के सेवानिवृत्त होने पर शाल ओढ़ाकर एवं फुल माला से स्वागत सम्मान किया। आयोजन में विधायक प्रतिनिधि पुरणदास बैरागी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीवन राय माथुर सभापति राधा सोनी, पार्षद राजेंद्र देतरिया पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र राठौड़, दिनेश वर्मा, विजय गिरोठिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष साधना मेहता, रोहित गुप्ता कजन काजी मांगीलाल देतरिया, अजीज नोडा,गजेन्द्र सिंह मंगल कल्याणें सहित कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।



