उज्जैनउज्जैन संभागखेल-स्वास्थ्य

10 मीटर ओपन साइट एयर राइफल शूटिंग में अजीत सिंह राठौड़ कुम्हारी संभाग में प्रथम

10 मीटर ओपन साइट एयर राइफल शूटिंग में अजीत सिंह राठौड़ कुम्हारी संभाग में प्रथम

उज्जैन। आर.के. बंसल इंटरनेशनल स्कूल, उज्जैन में आयोजित संभाग स्तरीय 10 मीटर ओपन साइट एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़ कक्षा 9वीं के छात्र एवं नियुद्ध एकेडमी मंदसौर के खिलाड़ी अजीत सिंह राठौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर ओपन साइट एयर राइफल शूटिंग में संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अजीत सिंह राठौड़ समाज सेवी एवं पत्रकार दरबार सिंह राठौड़ कुम्हारी के पुत्र ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर मल्हारगढ़ एवं मंदसौर जिले का नाम रोशन किया है।

अब अजीत सिंह राठौड़ आगामी दिनों में इंदौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंदसौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अजीत की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, नियुद्ध एकेडमी, परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

अजीत को बहुत-बहुत बधाई और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ढेरों शुभकामनाएं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}